एक्सप्लोरर

Hijab Controversy: जानें- कहां से शुरू हुआ हिजाब का प्रचलन, राजस्थान में क्या कह रहे हैं लोग 

Rajasthan News: हिजाब और बुर्के से जुड़े विवाद पर राजस्थान सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) ने कहा कि, देश में पहनावे और रिती रिवाज को लेकर स्वतंत्रता व छूट दी गई है.

Rajasthan Hijab Controversy: देशभर में हिजाब (Hijab) और बुर्के के विरोध को लेकर राजनीति तेज हो चुकी है. राजनेताओं की बयानबाजी भी चल रही है. महिलाओं के पहनावे की स्वतंत्रता को लेकर छिड़े इस विवाद पर कांग्रेस (Congress) पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि महिलाएं बिकनी पहनें या बुर्का (Burqa), ये महिलाओं की विचारधारा है. कर्नाटक (Karnataka) के मुख्यमंत्री ने मामले में कुछ भी बोलने से मना कर दिया, उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है. फिलहाल, अब इस बढ़ते विवाद को लेकर कई तरह की बयानबाजी सामने आने लगी हैं. 

पूर्व शिक्षा मंत्री ने कही ये बात 
हिजाब और बुर्के से जुड़े विवाद पर राजस्थान सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में कहा कि, ''देश में पहनावे और रिती रिवाज को लेकर स्वतंत्रता व छूट दी गई है, वहीं शिक्षा के क्षेत्र स्कूल और विश्वविद्यालय में ड्रेस कोड की सरकारी अनिवार्यता लागू की गई है. इस ड्रेस कोड में कोई बदलाव नहीं होना चाहिए, ये मेरा मानना है.''

पर्दे को लेकर कुरान में भी कहा गया है
शेर मोहम्मद मुफ्ती ए राजस्थान ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए बताया कि, ''मुस्लिम धर्म में महिलाएं और बच्चियां जो 15 साल की हो जाती हैं, इस्लाम (Islam) के अनुसार जिस्म का पर्दा रखना जरूरी है. पर्दे को लेकर कुरान (Koran) में भी कहा गया है, इसका कहीं पर भी विरोध नहीं होना चाहिए. मुस्लिम बच्चियों की शिक्षा जरूरी है, स्कूलों में बच्चियां जाएं तो हिजाब या पर्दा रखना इस्लाम धर्म के अनुसार अनिवार्य है. सरकार की तरफ से स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की यूनिफॉर्म लागू की गई है, उसको हम मानते हैं. हम बुर्का बंद करवा देंगे लेकिन हिजाब पर्दे के लिए दुपट्टा जो भी बताया जाएगा वो हम बच्चियों को पहना देंगे. बच्चों की शिक्षा और तालीम जरूरी है लेकिन जो सच्चा मुसलमान है वो बच्चियों का स्कूल छुड़ा देगा, वो घर में ही ट्यूशन या अन्य तरीके से तालीम देना चाहते हैं. हिजाब का प्रचलन अरब से शुरू हुआ था ये एक चादर होती है जिससे शरीर को ढका जाता है.''

हाईकोर्ट में चल रही है सुनवाई
हिजाब और बुर्के को लेकर विवाद कर्नाटक के स्कूल व विश्वविद्यालय में शुरू हुआ. हिजाब और बुर्के के विरोध के बाद प्रदर्शन हुए, जिसके चलते भगवा गमछे डालकर कुछ छात्र भी पहुंचने लगे. नारेबाजी हुई, उसके बाद हंगामा विरोध प्रदर्शन होने लगा तो पुलिस ने लाठियां भांज भीड़ को हटाया. कर्नाटक सरकार ने राज्य के सभी स्कूल और विश्वविद्यालय बंद कर दिए हैं, इस मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है.  

ये भी पढ़ें:

'मंदिर में कोई प्रसाद चढ़ाने आता है तो उसे मना नहीं कर सकते', रिश्वत लेते पकड़े जाने पर हंसते हुए बोली महिला अधिकारी

REET Paper Leak मामले में सीएम अशोक गहलोत ने कह दी बड़ी बात, BJP पर लगाए गंभीर आरोप 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: राजस्थान में RTE योजना फेल, हजारों गरीब बच्चों को नहीं मिला एडमिशन
जयपुर: राजस्थान में RTE योजना फेल, हजारों गरीब बच्चों को नहीं मिला एडमिशन
Jaipur News: पुलिस मुख्यालय की बैठक में जातिगत टिप्पणी से मचा बवाल, SP के खिलाफ SC/ST एक्ट में केस दर्ज
जयपुर: पुलिस मुख्यालय की बैठक में जातिगत टिप्पणी से मचा बवाल, SP के खिलाफ SC/ST एक्ट में केस दर्ज
Jodhpur News: बिश्नोई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मारपीट, बिल को लेकर हुआ विवाद, धरने पर बैठे समर्थक
जोधपुर में बिश्नोई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मारपीट, बिल को लेकर हुआ विवाद, धरने पर बैठे लोग
Sirohi News: बिना डिग्री चल रहा क्लिनिक, आबूरोड में झोलाछाप डॉक्टरों के जाल से आदिवासी मरीज परेशान
सिरोही: बिना डिग्री चल रहा क्लिनिक, आबूरोड में झोलाछाप डॉक्टरों के जाल से आदिवासी मरीज परेशान

वीडियोज

Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
एमएस धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई; फैंस ने पकड़ा सिर
धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल गांधी की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
Embed widget