एक्सप्लोरर

Udaipur: कॉलेज अध्यक्ष से हटाए जाने के विरोध में यूनिवर्सिटी बिल्डिंग पर चढ़ा छात्र नेता, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के इतिहास में पहली बार निर्वाचित अध्यक्ष को कार्यकाल पूरा होने से पहले हटाया गया. विरोध में छात्र नेता ने प्रशासनिक भवन पर चढ़कर हंगामा किया.

Rajasthan News: उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में मंगलवार सुबह हाई वोल्टेज ड्रामा चला. कॉलेज अध्यक्ष पद से हटाए जाने के विरोध में संजय कुमार वैष्णव ने यूनिवर्सिटी भवन पर चढ़कर बवाल काटा. यूनिवर्सिटी भवन पर हंगामे से छात्रों की भीड़ इकट्ठा हो गई. संजय कुमार वैष्णव ने पद वापस नहीं मिलने पर खुदकुशी की धमकी भी दी. छात्रों की अपील के बावजूद संजय कुमार वैष्णव नीचे आने को तैयार नहीं हुए. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस के प्रयास को भी नाकाम कर दिया. दो घंटे से ज्यादा समय तक छात्र नेता का ड्रामा चलता रहा. काफी समझाइश के बाद निवर्तमान अध्यक्ष को नीचे उतारा गया. मामला सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज का है.

एडिमिशन की मेरिट में नहीं आया छात्र नेता का नाम 

27 अगस्त 2022 को कॉलेज अध्यक्ष पद संजय कुमार वैष्णव निर्वाचित हुए. सोमवार को एलएलएम की एडमिशन मेरिट में जगह नहीं बना पाने के कारण पद से हटा दिया गया. यूनिवर्सिटी के इतिहास में पहली बार निर्वाचित अध्यक्ष को कार्यकाल पूरा होने से पहले हटाया गया है. पद से हटाए जाने पर संजय कुमार वैष्णव ने रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपकर कॉलेज प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाया. ज्ञापन के जरिए दोबारा अध्यक्ष पद पर बहाल किए जाने की मांग शामिल थी. मांग नहीं पूरी होने पर मंगलवार को छात्र नेता यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन पर चढ़कर हंगामा खड़ा कर दिया.

विरोध में यूनिवर्सिटी भवन पर चढ़कर मचाया उत्पात

लॉ कॉलेज के डीन डॉ. राजश्री चौधरी ने बताया कि अध्यक्ष संजय कुमार वैष्णव का मेरिट में जगह नहीं बना पाने के कारण एलएलएम में प्रवेश नहीं हो सका. कॉलेज में दाखिला खत्म होते ही प्रदेश सरकार के नियमानुसार अध्यक्ष पद से हटा दिया. उपाध्यक्ष हरीश मेनारिया को अध्यक्ष पद का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है. इससे पहले भी संजय कुमार वैष्णव एलएलबी फाइनल ईयर की परीक्षा में फेल हो गए थे. प्रदेश सरकार के नए नियम से पद पर बने रहने का अवसर मिला. सरकार ने नियम बना दिया कि रिवेल्युएशन का रिजल्ट आने तक पद पर बने रहेंगे. संजय कुमार रिवेल्युएशन में 21 अंक लाकर एलएलबी पास हो गए, लेकिन एलएलएम में एडमिशन नहीं ले पाए. 

Marwar: मारवाड़ में शिक्षा की अलख जगाने वाले कौन थे बलदेव राम मिर्धा? जानिए- कैसे मिली उन्हें 'किसान केसरी' की उपाधि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जनता की योजनाएं बंद कर रही सरकार', ज्योतिबा फुले जयंती पर पूर्व CM अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर निशाना
'जनता की योजनाएं बंद कर रही सरकार', ज्योतिबा फुले जयंती पर पूर्व CM अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर निशाना
Kota News: बेटी के प्रेम विवाह के लेकर परिजनों को फूटा गुस्सा, दामाद समेत कई लोगों पर किया जानलेवा हमला
बेटी के प्रेम विवाह के लेकर परिजनों को फूटा गुस्सा, दामाद समेत कई लोगों पर किया जानलेवा हमला
राजस्थान: मानसून से पहले एक्शन में भजनलाल सरकार, जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत के आदेश
राजस्थान: मानसून से पहले एक्शन में भजनलाल सरकार, जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत के आदेश
राजस्थान की कानून-व्यवस्था पर CM भजनलाल शर्मा सख्त, अधिकारियों को कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
राजस्थान की कानून-व्यवस्था पर CM भजनलाल शर्मा सख्त, अधिकारियों को कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

वीडियोज

'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?
शांतिपथ पर लेबनान वाला 'डायवर्जन'
Voter List में Mamata Banerjee या EC का 'खेला'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर
CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर
'बड़े-बड़े बॉलर्स को डर लग रहा है', वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बैटिंग पर क्या बोले पूर्व भारतीय क्रिकेटर?
'बड़े-बड़े बॉलर्स को डर लग रहा है', वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बैटिंग पर क्या बोले पूर्व भारतीय क्रिकेटर?
संसद भवन में आमने-सामने PM मोदी और राहुल गांधी, दोनों के बीच क्या हुई बात, देखें VIDEO
संसद भवन में आमने-सामने PM मोदी और राहुल गांधी, दोनों के बीच क्या हुई बात, देखें VIDEO
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
Explained: अंडरगारमेंट्स से लेकर मलाश्य के अंदर... जानें कहां-कहां सोना छिपाकर भारत लाया गया?
अंडरगारमेंट्स से लेकर मलाश्य के अंदर... जानें कहां-कहां सोना छिपाकर भारत लाया गया?
बदलते मौसम में कहीं खो न जाए आम की मिठास, किसान कर सकते हैं ये 5 उपाय
बदलते मौसम में कहीं खो न जाए आम की मिठास, किसान कर सकते हैं ये 5 उपाय
म्यूजिक स्कूल को आखिरी अलविदा, बम की आवाजों के बीच ईरानी शिक्षक ने बजाई इमोशनल धुन, वीडियो देख रो पड़े यूजर्स
म्यूजिक स्कूल को आखिरी अलविदा, बम की आवाजों के बीच ईरानी शिक्षक ने बजाई इमोशनल धुन, वीडियो देख रो पड़े यूजर्स
Embed widget