Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर (Dholpur) जिले के बाड़ी उप खंड क्षेत्र में एक 55 वर्षीय विधवा महिला के साथ एक 25 वर्षीय युवक द्वारा जबरन रेप (Rape) करने का मामला सामने आया है. आरोपी युवक विधवा महिला को जबरदस्ती पकड़कर सड़क किनारे बाजरे के खेत में ले गया और उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला. वारदात के बाद पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पुलिस (Dholpur Police) ने विधवा महिला का पर्चा बयान लेकर अज्ञात युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 323, 341 में मामला दर्ज किया. पुलिस महिला का मेडिकल कराकर जांच कर रही है.
पीड़िता ने क्या बतायापीड़िता महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि 25 अगस्त 2022 को सुबह करीब 8 बजे वह अपने निजी काम से बाजार आई थी और दिन के करीब एक बजे के आस-पास शहर के बाजार से वापस अपने घर पैदल पैदल जा रही थी तभी रास्ते में उसे पेट्रोल पंप के पास सड़क के किनारे तीन व्यक्ति बैठे मिले, जिन्हें देखकर वह भी उनके पास बैठ गई और अपनी गठरी में से भोजन निकालकर खाने लगी. इसके कुछ देर बाद उन तीन व्यक्तियों में से दो व्यक्ति वहां से चले गए और उनमें से एक युवक जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष के आस-पास थी वह वहीं बैठा रहा.
शरीर में आई है चोट-पीड़ितापीड़ित महिला ने पर्चा बयान में बताया कि, वह खाना खाकर जब चलने लगी तो आरोपी युवक भी उसके पीछे-पीछे चलने लगा. जैसे ही वह एक स्कूल से थोड़ा पहले पहुंची तो आरोपी युवक ने उसका हाथ जबरदस्ती पकड़ लिया और सड़क किनारे बाजरे के खेत में ले गया और उसके साथ जबरन रेप किया. जब उसने चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी युवक वहां से भाग गया. बयान में पीड़िता ने बताया कि उसके शरीर में चोट भी आई है.
पुलिस ने क्या बतायापुलिस उप अधीक्षक मनीष शर्मा ने बताया, एक 55 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वो काम से वापस लौट रही थी तब वो कहीं खाना खाने बैठ गई. खाना खाने के बाद महिला वहां से चली तो एक 25 साल लड़का उसके पीछे-पीछे हो लिया और आगे बाजरे के खेत में उसको ले जाकर उसके साथ किया. पुलिस ने धारा 376 में मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया है. उसके बयान दर्ज करके जांच की जा रही है.
Rajasthan News: राजस्थान में सरकारी स्कूल के बच्चे सीखेंगे आपदा से निपटने के गुर, आदेश जारी