Rajasthan Government Budget: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा कि इस बार के प्रदेश के बजट (Budget) को युवाओं को समर्पित कर दिया. सीएम गहलोत ने कहा कि अगला बजट जो पेश करेंगे वो युवाओं के लिए होगा. आज हमने इंस्ट्रक्शन्स दिए हैं कि युवाओं के लिए क्या-क्या योजनाएं अभी हमारे पास हैं, वो इम्प्लीमेंट जल्दी हों. आगे और क्या सुझाव हैं डिपार्टमेंट के इसके लिए डिपार्टमेंट खुद सुझाव दे कि ये काम और जो हैं युवाओं और छात्रों के लिए हो सकते हैं.

सीएम गहलोत ने कहा, "इसके साथ में ही पब्लिक को भी मैंने आह्वान किया है कि अगर कोई सुझाव हो उनके पास में तो पब्लिक इंटरेस्ट के अंदर, प्रदेश के इंटरेस्ट के अंदर वो आगे बढ़कर हमें सुझाव दें. राजस्थान कैसे मॉडल बने युवाओं के लिए, छात्रों के लिए, उनके लिए क्या कर सकते हैं. जैसे हमने किसानों के लिए अलग बजट पेश किया था इस बार, एक मैसेज गया और किसानों को भी अच्छा लगा. हमने उनके लिए बजट अलोकेशन डबल कर दिए उसी प्रकार हम चाहते हैं क्योंकि आने वाला कल युवाओं का है उनके लिए मैं क्या कर सकता हूं उस दिशा में हम लोग लगे हुए हैं."

वहीं सीएम गहलोत ने कहा, "स्वीकृतियां निकली हैं बजट की, 89 परसेंट स्वीकृतियां निकल गईं और 74 पर्सेंट काम इम्प्लीमेंट हो गए. 4 बजट पेश मैंने किए ये भी अपने आपमें बहुत बड़ी उपलब्धि है क्योंकि अधिकारियों ने भी जमकर काम किए. फाइनेंस डिपार्टमेंट ने भी आगे बढ़कर के स्वीकृतियां दीं. आज मेरे पास में आते हैं एमएलए, तो एमएलए कहते हैं कि साहब पहली बार ऐसा हो रहा है क्योंकि आपने खाली घोषणाएं ही नहीं की हैं. बल्कि स्वीकृतियां निकल रही हैं, काम शुरू हो गए हमारे क्षेत्रों के अंदर, सेंक्शन निकल रही है, सड़कें बन रही हैं, कॉलेज खुल रही हैं, बिल्डिंग बन रही हैं. कहने का मतलब है कि पहली बार देख रहा हूं जो विधायक मिलने आते है वो शिकायत कर ही नहीं रहे हैं."

Rajasthan News: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बच्चे हफ्ते में एक दिन खेलेंगे शतरंज, शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारी

 Navratri 2022: भरतपुर के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, माता के इस ऐतिहासिक मंदिर में मेले जैसा नजारा