एक्सप्लोरर

बारां: बरधा बांध पर पिकनिक मनाने आए लोग फंसे, 1 युवक पानी में बहा, रेस्क्यू जारी

Bardha Dam News: कोटा संभाग के बरधा बांध में पिकनिक मनाने गए पांच लोग सैलाब में फंसे, जिनमें से चार को बचाया गया, पर एक युवक बह गया. सिविल डिफेंस की टीम बचाव कार्य में जुटी है.

Bundi News: कोटा संभाग में हाड़ौती का गोवा के नाम से मशहूर बरधा बांध में पिकनिक मनाने आए पांच जने सैलाब में फंस गए. जिनमें चार जनों को बचा लिया गया लेकिन एक युवक सैलाब में बह गया. पानी में बहने की सूचना पर सिविल डिफेंस के जवान मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू अभियान चलाया. लेकिन पानी का तेज बहाव होने के चलते रेस्क्यू करने में टीम को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. साथ में युवक का अभी तक पता नहीं लग पाया है. 

ऐसा बताया जा रहा है कि बारां निवासी यह पांचो जाने बरधा बांध पर पिकनिक मनाने के लिए आए थे, तभी यह हादसा हुआ. वहीं सूचना मिलने पर तहसीलदार हर्षित शर्मा, थानाधिकारी अजीत बागडोलिया भी मौके पर पहुंच गए थे. बता दे कि लगातार बरसात के चलते आज शुक्रवार (27 जून) को ही बरधा बांध में चादर चली है और चादर चलने की सूचना क्षेत्र में फैल गई है, जिस पर लोगों का बरधा बांध में पिकनिक बनाने का सिलसिला जा रही है.

लंबे समय तक पानी के जिंदगी और मौत के बीच लड़ते रहे
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बारां निवासी पांच युवक बरधा बांध पर पिकनिक मिलकर वापस लौट रहे थे. तभी बरधा बांध के सामने स्थित पुलिया पर पानी की चादर चल रही थी जिसे पांचो युवकों ने एक साथ पार करने की सोची और युवक पुलिया को पार करने लगे. तभी सैलाब पार करते समय फस गए. इसी बीच एक युवक का पैर फिसल और वह दूसरी जगह जाकर बहने लगा जिस पर दूसरे युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया दोनों युवक बहने लगे, तीनों युवकों ने दोनों युवकों को पकड़ने की कोशिश की इसी बीच तीन युवकों को वहां मौजूद ग्रामीणों ने जैसे तैसे पानी के सैलाब से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. दोनों युवक लंबे समय तक पानी के जिंदगी और मौत के बीच लड़ते रहे.

इसी बीच पानी का लगातार फॉलो बढ़ने से एक युवक का हाथ छूट गया और वह पानी में बह गया. तीनों युवक ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर आसपास के लोगों को सूचना दी. इस पर दूसरे युवक को भी बचा लिया गया. लेकिन बह गए युवक को बचा नहीं सके. सूचना पर सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

बरधा बांध पर चली चादर
बूंदी जिले में लगातार बारिश से हाडौती का गोवा नाम से मशहूर बरधा बांध में फिर से 8 इंच की चादर चल गई है. पानी की लगातार आवक बनी होने से तालेड़ा नदी की पुलिया पर पानी बह निकला. जिससे तालेड़ा व अकतासा पानी रफ्तार देखी गई. जानकारी के अनुसार 21 फीट की भराव क्षमता वाला यह बांध अब 20.50 फीट तक भर चुका है और अब किसी भी समय इसका पानी ओवरफ्लो हो सकता है. चादर चलने से पर्यटकों के लिए एक शानदार पर्यटन स्थल बन जाता है.इस दृश्य को देखने के लिए हाडोती क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से लोग यहां पहुंचते है. इसको लेकर स्थानीय प्रशासन ने भी पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तैयारियां शुरू कर दी है. 

बांध के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है, ताकि लोग इस खूबसूरत नजारे का आनंद सुरक्षित रूप से ले सकें. बांध की पाल पर सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी व सिविल डिफेंस के जवान भी मौजूद है. बूंदी जिले में 23 बांध है और जून माह की बरसात में पहली बार ऐसा देखने को मिला है जब अधिकतर बांध लबालब हो गए हो. जिले के गुड़ा बांध, चाकन बांध, चांदा का तालाब, गुर्जरणीय बांध, भीमलत बांध में भारी पानी की आवक हुई है.

Input By : सलीम अली
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश

वीडियोज

Sansani:वीडियो में कैद एक 'मुर्दे' का दर्द | Crime News
DGCA ने Indigo पर 22.20 करोड़ का लगाया जुर्माना, CEO-COO को भी दी गई चेतावनी
Owaisi ने Maharashtra में कैसे कर दिया बड़ा 'खेला'?
Maharashtra में फिर 'ढाई-ढाई' साल वाला मेयर फार्मूला होगा लागू?
Sandeep Chaudhary: 89 सीटों के चक्रव्यूह में कैसे निकलेंगे Eknath Shinde? | Mumbai New Mayor | BMC

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है, वीडियो वायरल
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
Embed widget