फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बयान को लेकर जयपुर से हवामहल विधायक आचार्य बालमुकुंद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, "देश में कुछ इस प्रकार के भांड हैं, जिन भांडों से देश को खतरा है और मैं आज से इनका बहिष्कार करता हूं."

Continues below advertisement

बीजेपी विधायक ने आगे कहा,  "संविधान की पुस्तक में ही लिखा हुआ है SIR का  विधि-विधान और वो नियम कायदे से काम, जिसको आप लोग चैलेंज कर रहे हैं, और जो मुक्त संस्थाएं हैं आप किस तरह के आरोप लगा रहे हैं.इसी चुनाव योग के दौरान तो आप भी कई बार जीते हैं, कई जगह जीते और कई जगह आपकी सीटें भी आईं, उसमें भी."

यह भी पढ़ें: जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़

Continues below advertisement

बैलेट पेपर से चुनाव कराने पर उठाया सवाल 

आचार्य बालमुकुंद ने बैलेट पेपर से चुनाव की मांग पर तंज कसते हुए कहा, "आप कह रहे हो बैलेट पेपर से चुनाव कराओ,मशीन से कराओ, आप जिस तरीके से चाह रहे हो, हो क्या रहा है ? आपको जनता ने डिलीट कर दिया और अब आपको मतदान नहीं मिलने वाला है."

बालमुकुंद ने जनता से अपील करते हुए कहा, " मैं देवतुल्य जनता से अपील करता हूं कि ऐसे फिल्म एक्टर्स का बहिष्कार करें जो देश विरोधी ताकतों के साथ हैं और देश में अराजकता फैलाने के लिए लोगों को उत्तेजित करते हैं." उन्होंने आगे कहा कि इनकी कोई फिल्म, कोई विज्ञापन और इनके द्वारा कोई भी सामान बेचने का आग्रह सबका बहिष्कार करना चाहिए.

राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना 

बालमुकुंद आचार्य ने कांग्रेस और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और राबर्ट बाड्रा पर तंज कसते हुए कहा कि इन चार लोगों परिवारवादी पार्टी को आत्ममंथन करने की आवश्यकता है,न कि प्रधानमंत्री के पिताजी को गाली देने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कई पीएम मोदी की माता जी द्वारा मजदूरी कर परिवार चलाने का जिक्र किया.

इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष द्वारा चुनाव आयुक्त और SIR व वोट चोरी के आरोपों को नकार दिया और कहा कि इनके पास कोई मुद्दा नहीं है.ये सब अपनी हार से बौखलाए हुए हैं.

यह भी पढ़ें: IAS शिखर अग्रवाल की संपत्ती विवाद प गरमाई सियासत, न्यायिक जांच की मांग तेज