एक्सप्लोरर

भरतपुर पुलिस का अपराध पर कड़ा प्रहार, 1309 जगहों पर दबिश देकर 681 आरोपियों को दबोचा

Bharatpur Crime News: अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने भरतपुर रेंज में बज्र प्रहार के तहत एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया. भरतपुर पुलिस ने यह अभियान दो दिनों तक सभी 6 जिलों में चलाया.

Bharatpur News Today: राजस्थान की भरतपुर रेंज पुलिस ने सभी छह जिलों में अपराधियों को पकड़ने के लिए दो दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया. इस दौरान रेंज के सभी छह जिलों में अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस की 307 टीमें गठित की गई और इस अभियान में 681 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया.

भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश के निर्देशन में रेंज के भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी और डीग जिलों में यह अभियान एक साथ दो दिन के लिए चलाया गया. जिसमे सभी जिलों के जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने भाग लिया.

भरतपुर रेंज में 1309 जगह दबिश
रेंज में सभी पुलिस अधीक्षकों के जरिये 1273 अधिकारियों और जवानों की 307 टीमें गठित की गई. जिन्होंने 1309 स्थानों पर दबिश देकर कुल 681 वांछित अपराधियों और असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अभियान में 13 हिस्ट्रीशीटरों को भी गिरफ्तार किया.

इस अभियान के दौरान पुलिस ने 11 महिला अत्याचार के आरोपियों, 155 स्थाई वारंटी, 28 जघन्य अपराधों में शामिल अपराधी, 103 सामान्य अपराध में शामिल अपराधी, 8 आदतन जो वांछित चल रहे हैं, 13 इनामी अपराधी और 9 अपराधी आर्म्स और एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है. 

इसके अलावा 10 हिस्ट्रीशीटर जो वांछित चल रहे थे, 278 व्यक्तियों को 170 BNSS और 68 नए दर्ज मामलों में गिरफ्तार किया गया है. इसी तरह अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार, अवैध शराब, अवैध खनन के भी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. 

भरतपुर में 154 अपराधी गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि भरतपुर रेंज आईजी के निर्देश पर भरतपुर में अभियान चलाया गया, जिसमें 270 पुलिसकर्मियों की 65 टीमें बनाई गई. 

उन्होंने ने बताया कि पुलिस ने 231 जगहों पर दबिश देकर 154 अपराधियों गिरफ्तार किया गया है. यह आपराधिक तत्व अलग- अलग मामलों में वांछित अपराधी, इनामी अपराधी, टॉप टेन अपराधी और स्टैंडिंग वारंटी कैटेगरी के अपराधी हैं.  

बज्र प्रहार के तहत चलाया गया अभियान 
भरतपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के दिशा निर्देशों के अनुरूप हर महीने भरतपुर रेंज में एरिया डोमिनेशन कार्रवाई बज्र प्रहार के तहत चलाई जाती है. इस महीने 31 अगस्त और 1 सितंबर को दो दिन तक यह अभियान चलाया गया.

आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि सभी 6 जिलों में लगभग 300 टीमों का गठन किया गया था, इन सभी टीमों ने लगभग 1300 स्थानों पर दबिश दी और कुल 681 वांछित अपराधियों और असामाजाकि तत्वों को गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें: राजस्थान SI भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में RPSC का पूर्व सदस्य गिरफ्तार, बेटा-बेटी भी अरेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
Rajasthan News: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
Dungarpur News: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया
राजस्थान: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget