बिहार चुनाव के साथ राजस्थान की अंता विधानसभा का चुनाव भी ट्रेंड में है. वोटों की गिनती शुरु हो चुकी है और साढ़े नौ बजे तक के जो रूझान आए हैं उसने सभी को चौंका दिया है. दरअसल, निर्दलीय चुनाव लड़ रहे नरेश मीणा जिन्हें सबसे मजबूत चेहरों में से एक माना जा रहा था वो पिछड़ते नजर आ रहे हैं. आपको बता दें कि अंता राजस्थान के बारां जिले की विधानसभा सीट है जो पिछले विधायक की विधायकी जाने से खाली हो गई थी.

Continues below advertisement

अंता विधानसभा उपचुनाव के 10 बजे तक ये रहे रुझान

अंता विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया 614 वोटों से आगे चल रहे हैं जबकि बीजेपी के मोरपाल सुमन जिन्हें बीजेपी ने स्थानीय चेहरा बनाया था 2301 वोटों से पीछे हैं. इसके अलावा देवली उनियारा में एसडीएम को थप्पड़ मारकर चर्चा में आए नरेश मीणा निर्दलीय लड़ रहे हैं जो इस वक्त दूसरे नंबर पर हैं और प्रमोद जैन भाया से पीछे चल रहे हैं तो वहीं मोरपाल सुमन को उन्होंने फिलहाल पछाड़ा हुआ है. आपको ये भी बता दें कि इस बार अंता से कुल 16 प्रत्याशी मैदान में हैं.

भाजपा: मोरपाल सुमनकांग्रेस: प्रमोद जैन भायाराइट टू विकास पार्टी: योगेश कुमार शर्मापरिवर्तन पार्टी: राजपाल सिंह शेखावतनिर्दलीय: जमील अहमदनिर्दलीय: दिलदारनिर्दलीय: धरमवीरनिर्दलीय: नरेशनिर्दलीय: नरेश कुमार मीणानिर्दलीय: नौशादनिर्दलीय: पंकज कुमारनिर्दलीय: पुखराज सोनेलनिर्दलीय: बंशीलालनिर्दलीय: बिलाल खाननिर्दलीय: मंजूर आलम

Continues below advertisement

बीजेपी और कांग्रेस के लिए क्यों महत्वपूर्ण है अंता?

अंता विधानसभा उपचुनाव मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सीएम बनने के बाद बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती है. अगर अंता विधानसभा की सीट बीजेपी जीतती है तो आलाकमान का सरकार पर भरोसा बढ़ेगा वहीं अगर हार मिलती है तो विपक्ष सरकार पर हमलावर हो जाएगा. हालांकि कांग्रेस के लिए भी ये सीट उतनी ही महत्वपूर्ण हैं क्योंकि पिछली सरकार में खदान मंत्री रहे प्रमोद जैन भाया का इस सीट पर काफी वक्त से दबदबा रहा है. तो वहीं नरेश मीणा ने दोनों पक्षों के वोटों को काटकर मुकाबला और भी दिलचस्प बना दिया है.

यह भी पढ़ें: Anta By-election Result 2025 Live : राजस्थान में बीजेपी को लगेगा झटका! कांग्रेस के प्रमोद भाया आगे