एक्सप्लोरर

विमान हादसे में राजस्थान के 10 लोग शिकार, उदयपुर के मार्बल व्यवसायी के बेटा-बेटी घूमने जा रहे थे लंदन

Udaipur News: इस विमान में राजस्थान के यात्रियों में उदयपुर के संगमरमर कारोबारी संजीव मोदी के बेटे शुभ और बेटी शगुन भी शामिल थे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीड़ितों के परिवार से बात की है.

Ahmedabad Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हादसे का शिकार हुए विमान में राजस्थान के कम से कम 10 लोग भी सवार थे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि इनमें उदयपुर के चार और बांसवाड़ा के पांच लोग शामिल हैं.

लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 242 यात्री सवार थे और हादसे में अब तक कुल 265 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार, इस विमान में सवार राजस्थान के यात्रियों में उदयपुर के संगमरमर कारोबारी संजीव मोदी के बेटे शुभ और बेटी शगुन भी शामिल थे. अधिकारियों ने बताया कि एमबीए स्नातक दोनों भाई-बहन अपने पिता के व्यवसाय से जुड़े थे और लंदन घूमने जा रहे थे. जिला कलेक्टर नमित मेहता ने परिवार से मिलने और जानकारी जुटाने के लिए सहेली नगर स्थित उनके आवास का दौरा किया.

सीएम भजनलाल शर्मा ने दिया हर मदद का भरोसा

मेहता ने संवाददाताओं से कहा, 'मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीड़ितों के परिवार से बात की है और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है.' दुर्घटना का शिकार हुए विमान में उदयपुर जिले के वल्लभनगर क्षेत्र के रूंडेड़ा निवासी वरदीचंद मेनारिया भी सवार थे. वह हाल में लंदन से लौटे थे और अपने सहयोगी प्रकाश मेनारिया के साथ वापस जा रहे थे. दोनों ब्रिटेन में पाककला क्षेत्र में काम करते थे.

हादसे बाड़मेर के भी कई लोग शिकार

अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार यात्रियों में बाड़मेर जिले के अराबा (बालोतरा) की युवती खुशबू राजपुरोहित भी शामिल हैं. हादसे के शिकार हुए विमान में बांसवाड़ा की डॉ. कौमी व्यास, डॉ. प्रतीक जोशी, मिराया जोशी और प्रद्युत जोशी, नकुल जोशी भी थे. इनमें प्रद्युत और नकुल जुड़वा भाई थे. कौमी व्यास एक निजी अस्पताल में कार्यरत थीं और अपने पति के साथ रहने के लिए लंदन जा रही थी. अहमदाबाद में विमान हादसे के बाद राजस्थान बीजेपी ने अपने सभी कार्यक्रम और बैठकें स्थगित कर दी हैं.

बीजेपी ने तीन दिनों तक सभी कार्यक्रम किए रद्द

प्रभारी मंत्रियों को आज से तीन दिन तक सभी जिलों का दौरा कर केंद्र में मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर प्रेस वार्ता करनी थी. अब विमान हादसे के बाद ये सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत शुक्रवार को बांसवाड़ा में होने वाले कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया है.

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित तमाम नेताओं ने अहमदाबाद विमान हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है.

इसे भी पढ़ें: हिंदुस्तान पेट्रोलियम की पाइपलाइन से डीजल चोरी, मकान में 15 फीट गहरी सुरंग देखकर पुलिस भी हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'
जोधपुर बोरवेल हादसा: गहरे गड्ढे में फंसा 9 साल का भोमाराम, 20 घंटे बाद भी नहीं आया बाहर
जोधपुर बोरवेल हादसा: गहरे गड्ढे में फंसा 9 साल का भोमाराम, 20 घंटे बाद भी नहीं आया बाहर

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget