एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme Protest: जोधपुर में अग्निपथ योजना के खिलाफ आज RLP की आम सभा, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Agnipath Scheme Protest: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने कल जोधपुर में अग्निपथ योजना के विरोध में आम सभा बुलाई है. विधायक पुखराज गर्ग ने लाखों की संख्या में लोगों के पहुंचने का दावा किया है.

Agnipath Scheme Protest: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम का विरोध कर रहे हैं. जोधपुर में सोमवार को सुबह 11:00 बजे रावण का चबूतरा मैदान पर आम सभा का आयोजन किया जाएगा. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के विधायक पुखराज गर्ग ने दावा किया कि लाखों की संख्या में लोग आम सभा में शिरकत करेंगे. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम का विरोध किया जाएगा.

अग्निपथ योजना के खिलाफ हनुमान बेनीवाल की आम सभा

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की आम सभा के मद्देनजर पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां पूरी कर ली है. जोधपुर पुलिस कमिश्नर नवज्योति गोगोई ने बताया कि चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती रहेगी. आम सभा के क्षेत्र में यातायात का रूट भी बदला गया है और सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है. पाली, लूणी, बाड़मेर, जैसलमेर, भोपालगढ़-बिलाड़ा, औसियां-नागौर से आने वाले मार्गों पर पुलिस व्यवस्था का पुख्ता प्रबंध किया गया है. रावण का चबूतरा आम सभा स्थल और चारों तरफ एसटीएफ, आरएसी सहित भारी पुलिस बल की तैनाती रहेगी. सभा स्थल पर ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी. शहर के विभिन्न स्थानों पर फिक्स पिकेट्स जाब्ता लगाया गया है.

Rajasthan News: विधायक दिव्या मदेरणा पर टिप्पणी करना महंगा पड़ा, समर्थकों ने हनुमान बेनीवाल का पुतला फूंका

सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से की जाएगी शहर की निगरानी

लोगों की असुविधा को दूर करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था अलग से की गई है. सभा स्थल पर पुलिस रिजर्व पार्टियां लगाई गई हैं. शहर में लगातार मोबाईल पार्टियां गश्त करेंगी. सभा स्थल के अन्दर अलग से जाब्ता भी तैनात रहेगा. साथ ही ब्लॉक वाईज जाब्ता भी तैनात किया गया है. शहर में पहले से ही लागू धारा 144 का पालन करना सुनिश्चित किया गया है. आम सभा के दौरान जोधपुर शहर में 12 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 16 उपाधीक्षक, 41 पुलिस निरीक्षक सहित करीब 1500 की संख्या में पुलिस बल का प्रबंध किया गया है. सभा स्थल के नजदीक छतों, घरों एवं अन्य जगहों पर भी जाब्ता की तैनाती है. ड्रोन कैमरों के जरिये सभा स्थल की निगरानी रखी जाएगी. साथ ही अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से सीसीटीवी कैमरे शहर के चप्पे-चप्पे की मॉनिटरिंग करेंगे.

Bundi News: नेशनल हाईवे जाम मामले में 26 आरोपियों ने किया सरेंडर, 39 लोगों पर दर्ज था केस

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रोक लिया गया विमान, टॉयलेट से मिला लेटर
कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रोक लिया गया विमान, टॉयलेट से मिला लेटर
मुंबई: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद भागने लगा था शूटर, सामने आया नया CCTV फुटेज
मुंबई: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद भागने लगा था शूटर, सामने आया नया CCTV फुटेज
IND vs PAK: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
Friday OTT Release: 'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड पर OTT पर पार्टनर संग एजॉय करें ये नई रिलीज
'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड के लिए वॉच लिस्ट में शामिल करें ये नई रिलीज

वीडियोज

CM Siddaramaiah के कार्यक्रम के दौरान फोड़े गए पटाखे, लगी आग | Breaking | Karnataka News
Russo-Ukrainian war को लेकर Donald Trump का बड़ा बयान, ह'में कुछ और युद्ध खत्म करने हैं' | Breaking
Janhit: Shankaracharya Avimukteshwaranand पर Yogi ने आज फिर उठाए सवाल! | Prayagraj
किम जोंग उन की बेटी..बनेगी नॉर्थ कोरिया की 'बेबी तानाशाह' ? | Janhit | ABP News
UP Police Fake Encounter Case: 'हाफ एनकाउंटर' का सच..जज के सामने कैदी ने खोल दी यूपी पुलिस की पोल!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रोक लिया गया विमान, टॉयलेट से मिला लेटर
कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रोक लिया गया विमान, टॉयलेट से मिला लेटर
मुंबई: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद भागने लगा था शूटर, सामने आया नया CCTV फुटेज
मुंबई: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद भागने लगा था शूटर, सामने आया नया CCTV फुटेज
IND vs PAK: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
Friday OTT Release: 'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड पर OTT पर पार्टनर संग एजॉय करें ये नई रिलीज
'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड के लिए वॉच लिस्ट में शामिल करें ये नई रिलीज
कौन हैं किम जू ऐ? नॉर्थ कोरिया की चौथी पीढ़ी की नेता बनने को तैयार, जानें क्या है किम जोंग उन से रिश्ता
कौन हैं किम जू ऐ? नॉर्थ कोरिया की चौथी पीढ़ी की नेता बनने को तैयार, क्या है किम जोंग उन से रिश्ता
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
दिल्ली में इन 7 लोगों का कभी नहीं बनेगा राशन कार्ड, कहीं आप भी इनमें शामिल तो नहीं?
दिल्ली में इन 7 लोगों का कभी नहीं बनेगा राशन कार्ड, कहीं आप भी इनमें शामिल तो नहीं?
सीबीएसई 2026 बोर्ड एग्जाम का ड्रेस कोड आया सामने, जानें लड़कों और लड़कियों को क्या पहनना जरूरी?
सीबीएसई 2026 बोर्ड एग्जाम का ड्रेस कोड आया सामने, जानें लड़कों और लड़कियों को क्या पहनना जरूरी?
Embed widget