Punjab Politics: दूसरी शादी वाले बयान में अब सिद्धू की पत्नी की एंट्री, सीएम मान पर कसा जोरदार तंज
Punjab Politics: दूसरी शादी को लेकर चल रही बयानबाजी में अब सिद्धू भी पत्नी भी कूद पड़ी है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है नवजोत ने आपके निजी जीवन के बारे में गंभीरता से टिप्पणी की है.

Punjab News: पंजाब में सीएम भगवंत मान और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बीच दूसरी शादी को लेकर चल रही जुबानी जंग अब और बढ़ती जा रही है. नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी की भी अब इस मामले में एंट्री हो गई है. नवजोत कौर सिद्धू ने ट्वीट कर लिखा- सीएम भगवंत मान जी मुझे नहीं लगता कि नवजोत ने आपके निजी जीवन के बारे में गंभीरता से टिप्पणी की है क्योंकि हमें इसके बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है. लेकिन आपके पास कुछ तथ्य गलत हैं. नवजोत सिद्धू के पिता, (एडवोकेट जनरल पंजाब) श्री भगवंत सिंह सिद्धू ने केवल एक ही शादी की थी.
सीएम मान ने सिद्धू के पिता को लेकर की थी टिप्पणी
आपको बता दें कि खरड़ में एक जनसभा के दौरान सीएम भगवंत मान ने नवजोत सिद्धू और पूरे विपक्ष को निशाने पर लिया था. सीएम मान ने उनके दूसरी शादी को लेकर उंगुली उठाने वालों पर निशाना साधा था. उन्होंने सिद्धू को लेकर कहा था कि उनके पिता ने भी दो-दो शादियां की थीं. सीएम मान ने तो सिद्धू को ये तक कह दिया था कि अगर उनके पिता ने दूसरी शादी नहीं की होती तो वो दुनिया में ना आए होते.
भगवंत मान सरकार पर साधा था निशाना
जालंधर में विपक्षी दलों ने भगवंत मान सरकार के खिलाफ बैठक की थी. बैठक में कहा गया था कि पता नहीं कौन सा मैटीरियल आ गया, जो गांव के सरपंच नहीं बन सकते थे वो विधायक बन गए. इनकी नेताओं की तो महीने-दो-महीने बाद शादियां हो रही हैं.
सीएम मान ने बताया जानवर
विपक्षी दलों की बैठक को लेकर निशाना साधते हुए सीएम मान ने कहा था कि पंजाब की तरक्की को देखकर सारे विपक्षी दल एक मंच पर इकट्ठा हो गए है. जब जंगल के सारे जानवर नदी के एक किनारे खड़े हों, तो कल्पना कीजिए कि एक शेर दूसरी तरफ खड़ा है.
यह भी पढ़ें: Haryana Politics: पंजाब के बाद अब हरियाणा फतह की तैयारी, तिरंगा यात्रा के जरिए AAP की एंट्री, आगे क्या होगी रणनीति
























