Punjab News: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शनिवार को सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए 15 दिसंबर से ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली शुरू करने का आदेश दिया. शिक्षा मंत्री बैंस ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर सभी जरूरी शर्तों को 12 दिसंबर तक पूरा किया जाए. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि अनुपस्थित विद्यार्थियों की जानकारी हर दिन अभिभावकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी.
ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली के तहत, शिक्षक टैबलेट या स्कूल के कंप्यूटर सिस्टम का उपयोग करके विद्यार्थियों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करते हैं. शिक्षा मंत्री ने कहा कि हम पंजाब की शिक्षा क्रांति की दिशा में एक और बड़ा कदम उठा रहे हैं. सरकारी स्कूलों को हाईटेक बनाने के लिए हम हर संभव प्रयास करते रहेंगे.
19 हजार से ज्यादा स्कूलों में होगी ऑनलाइन हाजिरीशिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि हमारे माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब सिख क्रांति जल्द ही एक और मील का पत्थर हासिल करेगी. सीएम भगवंत मान ने दिसंबर के मध्य तक, सभी 19 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूलों में बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति शुरू कर दी जाएगी. पंजाब के निजी स्कूलों की तरह ही सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता को उनके स्कूल से अनुपस्थित रहने पर एसएमएस अलर्ट मिलेगा.
निफ्ट बंगलुरु ने बनवाई गई स्कूल ऑफ एमिनेंस की ड्रेसइसके साथ-साथ पंजाब सरकार द्वारा स्कूल ऑफ एमिनेंस के बच्चों के लिए निफ्ट बेंगलुरु से ड्रेस तैयार करवाई गई है. शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने खुद एक्स पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. इस ड्रेस को विद्यार्थियों को सौंपा गया है. पहली बार ड्रेस पहनकर जब विद्यार्थी स्कूल पहुंचे तो उनकी फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई. शिक्षा विभाग की तरफ से विद्यार्थियों को ड्रेस फ्री में मुहैया कराई गई है.