नारी शक्ति का सम्मान करने और सुरक्षित वातावरण देने के लिए मान सरकार लगातार काम कर रही है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर पंजाब पुलिस ऐसे अनेक कदम उठा रही है, जिससे पंजाब की महिलाएं खुद को सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर रही हैं.
घरेलू हिंसा के खिलाफ बड़ी मदददरअसल घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाएं अक्सर अपनी बात किसी से कह नहीं पाती हैं. इसलिए पंजाब पुलिस ने घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को सहायता देने के उद्देश्य से 'सांझ राहत परियोजना' शुरू की है.
इस परियोजना के माध्यम से घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को मनोवैज्ञानिक, सामाजिक और कानूनी सहायता दी जा रही है.
एनजीओ की ली जा रही मददसांझ राहत परियोजना से पंजाब की महिलाओं को अधिक से अधिक लाभ मिल सके, इसके लिए मान सरकार कई कदम उठा रही है. इस परियोजना के सफल संचालन के लिए एक गैर सरकारी संगठन 'नई शुरूआत' की मदद ली जा रही है. साथ ही इसमें पंजाब सरकार के कई विभाग जैसे स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामिल हैं.
डरमुक्त जीवन जी सकें महिलाएंइस परियोजना के तहत महिलाओं के लिए काउंसलर तैनात किए गए हैं. साथ ही उनको कानूनी सहायता भी दी जा रही है.
इस परियोजना के माध्यम से मान सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाएं हिंसा और डर से मुक्त होकर जीवन जी सकें. इसके माध्यम से पंजाब में महिलाओं की बड़ी मदद की जा रही है.
डिस्क्लेमर: ये फीचर आर्टिकल है. एबीपी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड और/या एबीपी लाइव किसी भी तरह से इस लेख की सामग्री और/या इसमें व्यक्त विचारों का समर्थन नहीं करता है. हम किसी भी तरह से इस लेख में कही गई सभी बातों और/या इसमें बताए गए/प्रदर्शित विचारों, राय, घोषणाओं आदि की पुष्टि नहीं करते. एबीपी न्यूज़ इसके लिए जिम्मेदार और/या उत्तरदायी नहीं होगा. दर्शकों को सलाह दी जाती है कि वह अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए फैसला लें.