Punjab News: पंजाब कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का गठन कर दिया गया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसकी मंजूरी दे दी है. इसमें 31 नेताओं को जगह दी गई है. लिस्ट में हरीश चौधरी, अमरेंद्र सिंह राजा वारिंग, प्रताप सिंह बाजवा, अंबिका सोनी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, विजय इंदर सिंगला, गुरकीरत सिंह, तेजिंदर सिंह बिट्टू, सुखपाल सिंह खैरा, राजिंदर कौर भट्टल, चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू का नाम शामिल है.

इसके अलावा मनीष तिवारी, राणा कंवरपाल सिंह, परगट सिंह, कुलीजत सिंह नागरा, राणा गुरजीत सिंह, त्रिपत राजिंदर सिंह बाजवा, राज कुमार चब्बेवाल, सुखविंदर सिंह डैनी, रवनीत सिंह बिट्टू, गुरजीत सिंह औजला, डॉ. अमर सिंह, मोहम्मद सादिक, पवन आदिया, ओपी सोनी, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, राकेश पांडेय, रजिया सुल्ताना, संगत सिंह गिलजियां और संदीप संधू का नाम भी शामिल है.