पंजाब के तरनतारन जिले के गांव तूत के आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच अश्वनी देवगन की  गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह वारदात पट्टी हलके के तूत बस स्टैंड पर अज्ञात हमलावरों ने की. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है.

Continues below advertisement

जानकारी के अनुसार अश्वनी देवगन बस स्टैंड तूत के पास मौजूद थे, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: पंजाब: PCS अफसर बताकर AAP नेता से की थी शादी, अब जेवर लेकर दुल्हन फरार

Continues below advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस हमलावरों की पहचान और वारदात के कारणों का पता लगा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. वहीं सरपंच के ड्राइवर चमकौर सिंह के हाथ में भी लगी गोली.

बेहद करीब से की गई फायरिंग

तरन तारन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरिंदर लांबा ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार तीन हमलावरों ने तूत गांव के सरपंच अश्विनी देवगन पर कथित तौर पर कई गोलियां चलाईं. पुलिस के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब देवगन तूत बस अड्डे गए हुए थे. मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और उन्होंने देवगन पर बेहद करीब से कई गोलियां चलाईं व मौके से फरार हो गए.

रंजिश की बात नहीं आई सामने

लांबा ने कहा कि अभी तक किसी पूर्व धमकी, फिरौती के फोन या व्यक्तिगत रंजिश की बात सामने नहीं आई है. उन्होंने बताया कि देवगन ने कभी पुलिस सुरक्षा की मांग नहीं की थी. हमलावरों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि देवगन को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई.