एक्सप्लोरर

मनोहर लाल खट्टर ने बोगस वोटिंग पर खड़े किए सवाल, कहा- 'सरकार कराएगी जांच'

Haryana Lok Sabha Chunav 2024: पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बोगस वोटिंग का मुद्दा उठाया है. साथ ही उन्होंने 400 सीटें जीतने का दावा करते हुए इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा है.

Haryana Lok Sabha Chunav 2024: हरियाणा में लोकसभा चुनाव के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव राष्ट्रीय मुद्दों पर लड़ा है. खट्टर ने दावा किया कि पंचकूला में हुई समीक्षा बैठक के बाद सामने आया है कि हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा और करनाल विधानसभा सीटों पर कमल खिलने जा रहा है. नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. वहीं पूर्व सीएम ने कहा कांग्रेस बौखलाई हुई है. जो कांग्रेस की हार का कारण बनेगा.

अधिकारियों पर होगा एक्शन
पूर्व सीएम खट्टर ने गुरुग्राम में मीडिया से बातचीत के दौरान बोगस वोटों का भी मुद्दा उठाया. इसके साथ ही उन्होंने उन अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात भी कही. जिन्होंने आचार संहिता लागू होने के बावजूद लोगों को परेशान किया है. इससे पहले मनोहर लाल ने बादशाहपुर से विधायक रहे राकेश दौलताबाद के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी व अन्य उपस्थित रहे. 

खट्टर ने 400 सीटें जीतने का दावा किया
वहीं मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अब तक हुए छह चरणों के चुनाव में एनडीए 360 से 370 सीटें जीत चुका है. अब सातवें चरण का चुनाव पूरा होते ही हम 400 पार का आंकड़ा पार कर लेंगे और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार का गठन होगा. मनोहर लाल ने कहा कि जनता जानती है कि देश का विकास कौन कर सकता है.

2014 में सरकार बनने के बाद देश और प्रदेश में बीजेपी ने भ्रष्टाचार खत्म किया. दस वर्षों में हमारी सरकार ने युवाओं, महिलाओं, गरीबों और किसानों के हितों के लिए काम किया है.

‘बीजेपी ही देश का विकास करने में सक्षम’
पूर्व सीएम ने कहा कि रोहतक, सिरसा के अलावा एक दो और अन्य जिलों में बोगस मतदान की बातें सामने आई हैं. उन्होंने कहा कि बोगस मतदान में अगर कोई कर्मचारी की संलिप्तता मिलती है तो निश्चित तौर पर उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. चुनाव में हुए मतदान पर बोलते हुए मनोहर लाल ने कहा कि इस बार युवाओं ने पुरानी परम्पराओं को तोड़कर अपनी मर्जी से मतदान किया है, क्योंकि युवा जानते हैं कि बीजेपी ही देश का विकास करने में सक्षम है. 

‘विपक्ष में काफी मतभेद देखने को मिला है’
पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने इंडी गठबंधन पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग कोई एक सर्वमान्य नेता तक नहीं चुन सके. विपक्ष में काफी मतभेद देखने को मिला है. इंडी गठबंधन में शामिल पार्टियां कहीं एक साथ मिलकर तो कहीं एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही है.

उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन में शामिल हर नेता के मन में चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री बनने की लार टपक रही है. वहीं पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को लाभ पहुंचाया गया है. आयुष्मान और चिरायु कार्ड योजना से गरीब लोगों को ईलाज के दौरान होने वाले खर्च की चिंता से मुक्त किया है. बीजेपी सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है. महिलाओं को लखपति दीदी और ड्रोन की ट्रेनिंग देकर महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने का काम मोदी सरकार ने किया है.

राजेश यादव की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: Chandigarh Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी का बीजेपी पर निशाना, 'ऐसे अनैतिक लोगों पर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Punjab LPG Crisis: LPG पर संकट! पंजाब में क्या हैं हालात? CM भगवंत मान ने ली रिपोर्ट
Punjab LPG Crisis: LPG पर संकट! पंजाब में क्या हैं हालात? CM भगवंत मान ने ली रिपोर्ट
केंद्र की नीतियों के खिलाफ विधानसभा में पंजाब सरकार ने लाया प्रस्ताव, गुरुवार को होगी वोटिंग
केंद्र की नीतियों के खिलाफ विधानसभा में पंजाब सरकार ने लाया प्रस्ताव, गुरुवार को होगी वोटिंग
Mohali News: तेज रफ्तार ऑडी ने विदेशी महिला को मारी टक्कर, 14 फीट हवा में उछली, हुई मौत
Mohali News: तेज रफ्तार ऑडी ने विदेशी महिला को मारी टक्कर, 14 फीट हवा में उछली, हुई मौत

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Israel-Lebanon War: हिजबुल्लाह ने इजरायल पर की रॉकेट की बारिश, गुस्से में IDF, इजरायली डिफेंस मिनिस्टर बोले- 'अब हम खुद...'
हिजबुल्लाह ने इजरायल पर की रॉकेट की बारिश, गुस्से में IDF, इजरायली डिफेंस मिनिस्टर बोले- 'अब हम खुद...'
आपके क्रेडिट कार्ड की कितनी होगी लिमिट, कैसे तय करते हैं बैंक?
आपके क्रेडिट कार्ड की कितनी होगी लिमिट, कैसे तय करते हैं बैंक?
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा का नोटिफिकेशन, 31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा का नोटिफिकेशन, 31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget