'... तब तक चैन से नहीं बैठेंगे', लुधियाना वेस्ट से जीत के बाद AAP नेता मनीष सिसोदिया का बड़ा बयान
Ludhiana West By Election Result 2025: मनीष सिसोदिया ने कहा कि अभी सेमीफाइनल तूफान की स्पीड से जीता है और अब पंजाब में रॉकेट की स्पीड से काम होंगे और 2027 में तूफान की स्पीड से जीत आएगी.

Ludhiana West By Election Result 2025: पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट से आम आदमी पार्टी ने जीत का परचम लहराया है. आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने यहां जीत दर्ज की है. इसके बाद मंगलवार (24 जून) को आम आदमी पार्टी के नेताओं ने रोड शो किया. इस दौरान आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि अब पंजाब में तेजी से काम करने हैं और इसे नशामुक्त बनाना है.
मनीष सिसोदिया ने कहा कि जब 2022 में पूरे पंजाब में आम आदमी पार्टी की आंधी चल रही थी तब जितने वोटों से लुधियाना वेस्ट की सीट जीती थी, अब उससे भी दोगुना मार्जिन से लुधियाना वेस्ट की सीट जीती है. अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि 2022 में पंजाब में आंधी आई थी, अभी सेमीफाइनल तूफान की स्पीड से जीता है और अब पंजाब में रॉकेट की स्पीड से काम होंगे और 2027 में तूफान की स्पीड से जीत आएगी.
भारत माता की जय 🇮🇳
— AAP (@AamAadmiParty) June 24, 2025
साल 2022 में आंधी आई थी और अब 2027 में तूफ़ान की तरह जीत आएगी और पंजाब आगे बढ़ेगा।
अब अगले डेढ़-दो साल हम सब पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए दिन रात काम करेंगे और एक-एक पिंड को नशा मुक्त बनायेंगे।
हम पंजाब के बच्चे-बच्चे को अच्छी शिक्षा, सभी को बेहतर इलाज… pic.twitter.com/vBlmFXBmX0
'पंजाब की जनता की करनी है सेवा'
सिसोदिया ने आगे कहा, सभी मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं से मेरी रिक्वेस्ट है कि डेढ़-दो साल अभी पंजाब की जनता की इतनी सेवा करनी है, और जिन लोगों ने पंजाब में नशे का बीज बोया था उन्हें तो जनता ने उखाड़कर फेंक दिया अब पंजाब से नशे को उखाड़ फेंकने की जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी और हमारी सरकार की है.
'तब तक चैन से नहीं बैठेंगे'
उन्होंने कहा सबको मेहनत करनी है. पंजाब को नशामुक्त बनाए बिना चैन नहीं लेंगे, सोएंगे नहीं, दिन रात मेहनत करेंगे. पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए अरविंद केजीरवाल और भगवंत मान ने जो मिशन छेड़ रखा है, उसे ठंडा नहीं पड़ने देंगे. एक-एक गांव को नशा मुक्त बनाएंगे.
'एक एक बच्चे को दिलवाएंगे अच्छी शिक्षा'
पंजाब के एक-एक बच्चे को अच्छी शिक्षा दिलवाएंगे, इसलिए सरकार बनाई थी, पंजाब के किसानों को भगवंत मान सरकार की नीतियों का लाभ दिलवाएंगे. हमने इसके लिए ही सरकार बनाई थी. अब हम सब मिलकर काम करेंगे और फाइनल की तैयारी करेंगे.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL

























