Punjab Attempt to Murder Case: पंजाब के लुधियाना के साहनेवाल इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पीजी (पेइंग गेस्ट) में प्रेम संबंध के दौरान हिंसा हो गई. यहां एक गर्लफ्रेंड ने अपने ही बॉयफ्रेंड पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

Continues below advertisement

घटना के बाद युवक की चीखें सुनकर पीजी के बाहर खड़े उसके दोस्त उसे बचाने के लिए अंदर पहुंचे, जहां उन्होंने उसे सीढ़ियों के पास खून से लथपथ हालत में पाया. घायल युवक को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. इसके साथ ही पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई.

क्या है पूरा मामला?

Continues below advertisement

पुलिस की शिकायत में हीरां गांव के रहने वाले 30 साल का लवप्रीत सिंह ने बताया कि 12 जून को रात लगभग 11:30 बजे पीड़ित युवक मनप्रीत सिंह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए पीजी गया था. वह और उसका दोस्त सुखवीर सिंह उस समय पीजी के बाहर खड़े थे.

Punjab: लुधियाना में रिश्ते हुए शर्मसार! जीजा ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया शोषण

कुछ देर बाद अंदर से चीखें सुनाई दीं. जब वे लोग पीजी के अंदर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मनप्रीत सिंह पहली मंजिल की सीढ़ियों के पास घायल हालत में पड़ा था और उसके पास एक युवती खड़ी थी.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच 

घटना के बाद साहनेवाल पुलिस स्टेशन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि उसने हमला क्यों किया और क्या इसके पीछे कोई विवाद या अन्य कारण था.

पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है. घायल युवक पिछले तीन दिनों से अस्पताल में अपनी जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है.

Weather Update: गर्मी से राहत या फिर आफत? पंजाब-चंडीगढ़ में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज