पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने कार्रवाई की. पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर के जिला मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में भुल्लर के खिलाफ मामला दर्ज है. भुल्लर के पिता और PA के खिलाफ भी मामला दर्ज है. विपक्ष भुल्लर की गिरफ्तारी की लगातार मांग कर रहा था.
मुख्यमंत्री कार्यालय के क्या कहा?
मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, "पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया गया है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लालजीत भुल्लर का इस्तीफा पहले ही ले लिया था. ऐसे किसी भी मामले में कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा."
Punjab: जज के घर भी सुरक्षित नहीं! पीतल के बर्तन और बाथरूम की टोंटियां तक उखाड़ ले गए चोर
शनिवार को रंधावा ने की आत्महत्या
गगनदीप सिंह रंधावा ने शनिवार (21 मार्च) को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस ने भुल्लर के पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और उनके पीएम दिलबाग सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया. इस मामले में आईपीसी की अलग-अलग धाराओं 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 351 (3) (आपराधिक धमकी) और 3 (5) (साझा इरादा) के तहत एफआईआर दर्ज है.
रंधावा की पत्नी की शिकायत पर दर्ज हुआ केस
यह मामला अमृतसर के रणजीत एवेन्यू पुलिस थाने में रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर की शिकायत पर शनिवार रात दर्ज किया गया. लालजीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था. अधिकारी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों के बीच, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भुल्लर से पद छोड़ने को कहा था.
Punjab Weather: पंजाब में गर्मी की दस्तक के बीच बारिश का अलर्ट, आज 11 जिलों में बरसेंगे बादल
सोशल मीडिया पर सामने आया था रंधावा का वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें रंधावा को यह कहते सुना जा सकता है कि उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया है. रंधावा ने वीडियो में भुल्लर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था. रंधावा के पास पट्टी का अतिरिक्त प्रभार भी था.
रंधावा को वीडियो में यह कहते सुना गया, ‘‘खा लयी सल्फास तुहाडे यार ने. मिनिस्टर लालजीत भुल्लर दे डर तों. हुण नहीं मैं बचना (तुम्हारे दोस्त ने सल्फास खा लिया है, मंत्री लालजीत भुल्लर के डर से. अब मैं नहीं बचूंगा).’’ तरनतारन जिले के पट्टी से विधायक भुल्लर ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को निराधार बताया.
