एक्सप्लोरर

Haryana News: 'मुसलमान बैन' मामले में पंचायतों को नोटिस देने वाले अधिकारी का ट्रांसफर, जानें पूरा मामला

Haryana: मोहम्मद इमरान रजा ने कहा था कि, मुसलमान बैन मामले को लेकर हमने ग्राम पंचायतों, उनके सरपंचों आदि के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की है और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं.

Haryana News: हरियाणा सरकार ने शनिवार को 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. इनमें रेवाड़ी के उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा भी शामिल हैं, जिन्होंने नूंह में 31 जुलाई की सांप्रदायिक हिंसा के बाद कुछ गांवों में मुसलमानों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए प्रस्ताव पारित करने या पत्र लिखने के लिए कई सरपंचों और पंचायत सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था. अप्रैल में रेवाडी के डीसी का पदभार संभालने वाले रजा को जींद के डीसी के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया है. 

इससे पहले उन्होंने बताया था कि, कई ग्राम पंचायतों और सरपंचों को हरियाणा ग्राम पंचायती राज अधिनियम की धारा 51 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जो किसी सरपंच या पंच को निलंबित करने और हटाने से संबंधित है. दरअसल, रजा ने कहा था कि, हमने ग्राम पंचायतों, उनके सरपंचों आदि के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की है और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं. ग्राम पंचायतें और सरपंच अपने जवाब भेजेंगे, जिसकी जांच की जाएगी. उनके द्वारा भेजे गए जवाबों की जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

वहीं राज्य सरकार ने नौकरशाही फेरबदल को नियमित बताया, जिसमें 28 हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) अधिकारियों का भी तबादला किया गया है. मुख्य सचिव संजीव कौशल ने तबादले के आदेश जारी किये. जिन 16 आईएएस अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है, उनमें से सात डीसी हैं. आदेश के अनुसार, इमरान रजा के अलावा, सुशील सरवन को पंचकुला डीसी और पंचकुला में श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक के रूप में तैनात किया गया है. मनोज कुमार को डीसी, यमुनानगर लगाया गया है; मनदीप कौर को चरखी दादरी का डीसी, मनोज कुमार को सोनीपत की डीसी, राहुल हुडा, डीसी, रेवाडी, और प्रशांत पंवार को डीसी, फतेहाबाद नियुक्त किया गया है.

मोना श्रीनिवास फरीदाबाद के नगर निगम आयुक्त

संजय जून को हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल संघ के प्रबंध निदेशक और सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण हरियाणा का महानिदेशक नियुक्त किया गया है. मोना श्रीनिवास को फरीदाबाद नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है. वह अतिरिक्त रेजिडेंट कमिश्नर, हरियाणा भवन, नई दिल्ली का कार्यभार संभालती रहेंगी. रिपुदमन सिंह ढिल्लों को हरियाणा के प्रारंभिक शिक्षा निदेशक और हरियाणा सरकार के विशेष सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है. वह हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सचिव का कार्यभार संभालते रहेंगे.

अशोक कुमार गर्ग मानेसर के निगम आयुक्त

अशोक कुमार गर्ग को मानेसर नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि जितेंद्र कुमार को रोहतक का जिला नगर आयुक्त और रोहतक नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है. महावीर कौशिक को हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है और वह हरियाणा सरकार के गृह-I विभाग के विशेष सचिव का कार्यभार संभालते रहेंगे. वहीं 28 HCS अधिकारियों का भी तबादला किया गया है.

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: सुनील जाखड़ के भतीजे को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला, विधायक बोले- 'जो किया खुलेआम किया, माफी...'

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर

वीडियोज

हर तरफ बिछी सफेद चादर..रास्ते बंद और सांसों पर संकट!
अदृश्य जल्लाद के खूनी कांड की आंखों-देखी !
'मुंब्रा ही नहीं पूरे महाराष्ट्र को हरा रंग में रंग देंगे', ओवैसी की वायरल गर्ल
शंकरार्च की लड़ाई CM कुर्सी तक आई!
शंकराचार्य विवाद में मुगलों की एंट्री..2027 की बिछ गई बिसात?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से गायब कर दिया जाता है', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से...', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज- वीडियो वायरल
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज
Embed widget