Haryana Government Notification to Attend Office: देश में हर दिन कोरोना के मामले में कमी आ रही है. इसके साथ ही हरियाणा (Haryana) में भी कोरोना संक्रमण (Coronavirus) कम होने लगा है. जिसके बाद हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने कोविड गाइडलाइन (Covid Guideline) में बदलाव करना शुरू कर दिया है. इस क्रम में सरकार द्वारा मंगलवार को एक नोटिस निकाला गया. नोटिस के अनुसार नौ फरवरी से राज्य में सरकारी कर्मचारियों या आफिसर को रोज कार्यालय आना होगा. 

क्या हुआ निर्णयहरियाणा सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि राज्य में कोविड (Covid) के मरीजों की संख्या में कमी आने लगी है. इसके अलावा राज्य में पाजिटिविटी रेट (Positivity Rate) भी कम हो गई है. जिसके बाद सरकार ने किसी भी कार्यालय, विभाग, बोर्ड और कार्पोरेशन को खोलने का निर्णय लिया है. इसमें काम करने वाले सभी कार्मचारियों और आफिसर को रोज आना होगा. नोटिस में कहा गया है कि बिना किसी छूट के नौ फरवरी से हर दिन कार्यालय आना अनिवार्य होगा. हालांकि इस दौरान हर विभाग के हेड को कोविड गाइडलाइन (Covid Guideline) का पालन कराना सुनिश्चित करना होगा. इस दौरान सभी कर्माचारी कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क लगाएंगे. 

कितने मिले नए केसबता दें कि पिछले कई दिनों से हरियाणा में कोरोना के नए मामलों में बड़ी कमी आई है. सोमवार को राज्य में 1,231 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं. वहीं इस दौरान राज्यभर में कोरोना से 21 लोगों की मौत हुई है. अब राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 9,66,094 हो गया है. वहीं पूरे कोरोना काल के दौरान राज्य में 10,416 मरीजों की मौत हो चुकी है. गुरूग्राम (Gurugram) में भी सोमवार को 478 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं. जबकि राज्य के यमुनानगर (Yamunanagar) में 126 और फरिदाबाद (Faridabad) में 114 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं. 

ये भी पढ़ें-

Haryana Schools & Colleges Reopening: हरियाणा में कल से पूरी तरह से खुलेंगे स्कूल और कॉलेज, स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस भी रहेंगी जारी

Ram Rahim को फरलो मिलने पर शिरोमणि अकाली दल ने उठाए सवाल, सुखबीर बादल ने बीजेपी का हाथ बताया