गुरुग्राम में शुक्रवार (22 दिसंबर) को देर शाम भयंकर आग लग गई. बसई रोड पर एक गद्दे के गोदाम में भीषण आग लग गई. दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची. आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है. इस घटना से वहां पर हड़कंप मच गया. लोगों की भीड़ जुट गई. आग लगने का वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ तौर पर लाल लपटें देखी जा सकती हैं.
Gurugram Fire: गद्दे के गोदाम में लगी भयंकर आग, सामने आया वीडियो
एबीपी लाइव | 22 Dec 2023 11:03 PM (IST)
Gurugram Fire News: ये आग कैसे लगी अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन आग की लपटों को देखते हुए ये माना जा रहा है कि गद्दा गोदाम में भारी भरकम नुकसान हो सकता है.
(गुरुग्राम में गद्दे के गोदाम में लगी आग)