एक्सप्लोरर

अमृतसर: गोल्डन टेंपल को बार-बार मिली बम की धमकी, CM भगवंत मान ने जनता से की यह अपील

Golden Temple: स्वर्ण मंदिर को बम की धमकी मिलने पर CM भगवंत मान ने अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने अफवाहों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि पंजाब सरकार सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेगी.

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति को स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) को बम से उड़ाने की धमकी बार-बार मिल रही है. ऐसे धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों से सावधान रहें. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं होने देगी.

सीएम भगवंत मान ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) को मिले धमकी भरे ईमेल के मद्देनजर पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की.

'राष्ट्र विरोधी ताकतों से पूरी तरह निपटेंगे'
इस बैठक के बाद एक्स पर एक पोस्ट कर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिखा, "हम पंजाब की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होने देंगे. हमारी सुरक्षा एजेंसियां और पंजाब पुलिस पूरी तरह सतर्क हैं. मैं पंजाब के लोगों से अपील करता हूं कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सावधानी बरतें. सभी धार्मिक स्थल हमारे लिए पवित्र और पूजनीय हैं. हम उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. राष्ट्र-विरोधी और समाज-विरोधी ताकतों से पूरी सख्ती से निपटा जाएगा."

3 दिन में आ चुके हैं धमकी वाले पांच ई-मेल
एसजीपीसी प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने बुधवार (17 जुलाई) को कहा कि गुरुद्वारा संस्था को 14 जुलाई से अब तक स्वर्ण मंदिर को उड़ाने की धमकी वाले 5 ईमेल मिले हैं. ईमेल भेजने वाले की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. अब यह सवाल खड़ा होता है कि क्या ये धमकियां किसी दुर्भावनापूर्ण इरादे से की गई शरारत थीं या फिर किसी बड़ी साज़िश की ओर इशारा करती हैं?

लोगों की चिंता बढ़ गई है- प्रताप सिंह बाजवा
पंजाब के नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने गुरुवार (17 जुलाई) को कहा कि स्वर्ण मंदिर को निशाना बनाकर भेजे गए पांच धमकी भरे ईमेल से सिख समुदाय और पंजाब के सभी शांतिप्रिय लोगों में गहरी चिंता पैदा हो गई है. कांग्रेस नेता ने कहा कि इन धमकियों की परेशान करने वाली प्रकृति ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

इन धमकियों को पंजाब की मुश्किल से हासिल की गई शांति को भंग करने की कायराना कोशिशें करार देते हुए, प्रताप सिंह बाजवा ने मांग की कि केंद्र और राज्य की एजेंसियां दोषियों की पहचान करने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाने के लिए तुरंत कार्रवाई करें. पंजाब हमेशा से साझी विरासत और सद्भाव की धरती रही है. सिख गुरुओं की शिक्षाओं से लेकर सूफी संतों की वाणी तक, मंदिरों और गुरुद्वारों से लेकर मस्जिदों और गिरजाघरों तक, इस धरती ने हमेशा एकता का संचार किया है.

निमिषा श्रीवास्तव एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य, सरकार की नीतियों, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों की कवरेज में है. उन्होंने उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत हिंदी पट्टी के विभिन्न राज्यों के चुनावी विश्लेषण पर काम किया है. निमिषा श्रीवास्तव ने साल 2020 से पत्रकारिता जगत में आधिकारिक रूप से कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत ज़ी न्यूज़ से की. पिछले चार वर्षों से वह एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की शुरुआत से पहले उन्होंने प्रिंट, टीवी, रेडियो और एनजीओ क्षेत्रों में इंटर्नशिप के जरिए अनुभव प्राप्त किया. निमिषा को चुनाव, राजनीति और साहित्य से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसा में परमिंदर सिंह झोट्टा की हत्या, फेसबुक लाइव के दौरान मारी गई गोली?
मानसा में परमिंदर सिंह झोट्टा की हत्या, फेसबुक लाइव के दौरान मारी गई गोली?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
पंजाब SIR में काटे गए 13 लाख से ज्यादा नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी
पंजाब SIR में काटे गए 13 लाख से ज्यादा नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी
परगट सिंह ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, टिकट बंटवारे पर क्या बोले?
परगट सिंह ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, टिकट बंटवारे पर क्या बोले?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget