एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब में नए अकाली दल के अध्यक्ष चुने गए ज्ञानी हरप्रीत सिंह, जानें- कौन हैं?

Punjab News: पंजाब में नए शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को चुना गया है. आज सर्वसम्मति से इस दल का पहला अध्यक्ष ज्ञानी हरप्रीत सिंह चुना गया.

पंजाब में नए शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष का चुनाव हो गया है. सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को नया अध्यक्ष चुना गया है. श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से 2 दिसंबर 2024 को 7 सदस्यों की समिति बनाई गई थी.

इस समिति के दो सदस्य हट गए थे. ऐसे में पांच सदस्यों की समिति रह गई थी. आज पांच मेंबर की कमेटी ने ज्ञानी हरप्रीत सिंह को नए अकाली दल का अध्यक्ष चुना है.  ऐसे में शिरोमनी अकाली दल को बड़ा झटका लगा है.

पंजाब में शिरोमनी अकाली दल पार्टी 105 साल पुरानी है. नए अकाली दल में 15 लाख से ज्यादा सदस्यों की भर्ती हो चुकी है. अब नए अकाली दल के पहले अध्यक्ष का चुनाव हो गया है. ज्ञानी हरप्रीत सिंह को अध्यक्ष चुन लिया गया है.

कौन हैं ज्ञानी हरप्रीत सिंह?

ज्ञानी हरप्रीत सिंह तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार रह चुके हैं. श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार भी रह चुके हैं. ज्ञानी हरप्रीत सिंह का जन्म पंजाब के मुक्तसर जिले में हुआ था. उनके पिता गांव के ग्रंथी थे.

हरप्रीत सिंह ने गुरु काशी गुरमत इंस्टीट्यूट से ग्रेजुएशन किया है. साथ ही पंजाब यूनिवर्सिटी से धार्मिक अध्ययन में पीजी की डिग्री ली है. हरप्रीत सिंह प्रचारक के रूप में एसजीपीसी में 1997 में शामिल हुए थे.

उन्हें 1999 में मुक्तसर के गुरुद्वारा दरबार साहिब का मुख्य ग्रंथी बनाया गया था. एसजीपीसी ने अप्रैल 2017 में बठिंडा के तलवंडी साबो स्थित दमदमा साहिब तख्त का जत्थेदार नियुक्त किया था. अक्टूबर 2018 में हरप्रीत सिंह को अकाल तख्त का कार्यकारी जत्थेदार नियुक्त किया गया था.

सुखबीर बादल ने क्या कहा था?

इससे पहले 7 अगस्त को, शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने सभी अकाली नेताओं से, जो किसी न किसी बहाने पार्टी छोड़कर चले गए थे, अकाल तख्त द्वारा कौम में एकता के आह्वान के मद्देनजर वापस आने का आग्रह किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
परविंदर सिंह झोटा का पोस्टमार्टम आज भी नहीं? SHO लाइन हाजिर, DSP पर एक्शन
परविंदर सिंह झोटा का पोस्टमार्टम आज भी नहीं? SHO लाइन हाजिर, DSP पर एक्शन
Punjab Bandh Today: परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, मानसा में भारी पुलिसबल तैनात
परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, मानसा में भारी पुलिसबल तैनात
पंजाब के 15 विभाग CBI के रडार पर, ट्रांसफर-पोस्टिंग भ्रष्टाचार की जांच तेज
पंजाब के 15 विभाग CBI के रडार पर, ट्रांसफर-पोस्टिंग भ्रष्टाचार की जांच तेज

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget