एक्सप्लोरर

फरीदाबाद में बीजेपी और कांग्रेस के फोटो पर पोती गई कालिख, ​नेताओं ने अफसरों पर लगाए मनमानी के आरोप 

Faridabad News: चुनाव के दौरान पोस्टर्स और बैनर्स को हटाना रुटीन प्रक्रिया माना जाता है, लेकिन फरीदाबाद में बीजेपी और कांग्रेस के पोस्टर एवं बैनर्स पर कालिख पोतना हैरान करने वाला है. 

Faridabad Latest News: ह​रियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आचार संहिता लागू है. यही वजह है कि नियमानुसार हर बार की तरह इस बार भी प्रशासनिक टीमें राजनीतिक पार्टियों के बैनर और पोस्टर हटाने के काम में जुटी हैं. इसे चुनाव के दौरान एक रुटीन प्रक्रिया माना जाता है, लेकिन इस बार हरियाणा के फरीदाबाद में सड़कों, फ्लाईओवर और मेट्रो पीलरों पर लगे बीजेपी और कांग्रेस के पोस्टर एवं बैनर पर नेताओं के चेहरों पर कालिख पोती हुई मिली हैं.

यह मामला प्रकाश में आने के बाद से सुर्खियों में है. मीडिया में ये खबर आने के बाद से चुनाव और प्रशासनिक अमलों के जुड़े अफसर सकते में है. सकते में इसलिए कि चुनाव आचार संहिता पर अमल के नाम पर नेताओं के पोस्टरों को कालिख से पोतना हैरान करने वाला माना जा रहा है.

देश के शीर्ष नेताओं को पोस्ट भी शामिल 

दरअसल, फरीदाबाद के मेट्रो पिलर, फ्लाईओवर व सड़कों के साथ भवनों की दीवारों और अन्य जगहों पर लगे राजनीतिक दलों के बैनर और पोस्टरों पर छपे राजनेताओं के चेहरों पर कालिख पोती गई हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि इन पोस्टरों में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया, भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा के अलावा लोकल नेताओं के पोस्टरों भी शामिल हैं. 

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ कि पोस्टरों पर कालिख किसने पोती है. यह हरकत किस अधिकारी के आदेश पर की गई. इस बात की जानकारी देने के लिए कोई तैयार नहीं है. इस मामले को लेकर राजनीतिक दलों में के नेताओं के गहरी नाराजगी भी है. सियासी दलों के नेताओं के इसे अधिकारियों की मनमानी और नैतिक दृष्टि से गलत कृत्य करार​ दिया है. 

किसने क्या कहा?

'कालिख पोतना गैर कानूनी कार्य'

बीजेपी विधायक नरेंद्र गुप्ता और पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बिजेंद्र नेहरा ने इस मसले पर कहा कि आचार संहिता के तहत बैनर-पोस्टर हटाए और ढके जाते हैं, लेकिन कालिख पोतना अनुचित और गैरकानूनी है. इस मसले पर हम लोग अधिकारियों से बात करेंगे. 

इस मामले की होगी जांच  

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक ललित नागर और सुमित गौड़ ने कहा कि यह हरकत अफसरों की मनमानी का प्रतीक है. वहीं, आचार संहिता के नोडल अधिकारी डॉ. गौरव अंतिल ने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी.

'हटाए जा रहे कालिख पुते पोस्टर्स'

सियासी दलों द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेने के बाद कालिख पु​ते नेताओं के बैनर और पोस्टर हटाए जा रहे हैं. जहां से ऐसे पोस्टर और बैनर्स को हटाना मुश्किल है, वहां पर बैनर को सफेदी से पोते जा रहे हैं.

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कौन हरा सकता है, योगेंद्र यादव की भविष्यवाणी पढ़िए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
'पति को मर्जी से छोड़ सकती हैं मुस्लिम महिलाएं', मौलाना मुफ्ती इफ्राहिम हुसैन ने बताया तरीका
'पति को मर्जी से छोड़ सकती हैं मुस्लिम महिलाएं', मौलाना मुफ्ती इफ्राहिम हुसैन ने बताया तरीका
'एपस्टीन ने मुझे दोमुंहा कहा था', राहुल गांधी के आरोपों पर हरदीप सिंह पुरी का जवाब, जानें क्या कहा?
'एपस्टीन ने मुझे दोमुंहा कहा था', राहुल गांधी के आरोपों पर हरदीप सिंह पुरी का जवाब, जानें क्या कहा?
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Trump को Bangladesh पसंद है? | Rahul Gandhi | Seedha Sawal
ABP Report: 'डर' और सरेंडर..संसद में बवंडर! | Rahul Gandhi | PM Modi | Kiren Rijiju | Parliament
Shabana Mahmood और Epstein Files में क्या है CONNECTION? | ABPLIVE
Canada Shooting: कनाडा में मासूमों का दुश्मन कौन? गोलीबारी में 9 की मौत, 25 घायल | ABPLIVE
Mamata से मुस्लिम वोट कैसे छीनेंगे? Humayun Kabir का 'सीक्रेट' मिशन | ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
'पति को मर्जी से छोड़ सकती हैं मुस्लिम महिलाएं', मौलाना मुफ्ती इफ्राहिम हुसैन ने बताया तरीका
'पति को मर्जी से छोड़ सकती हैं मुस्लिम महिलाएं', मौलाना मुफ्ती इफ्राहिम हुसैन ने बताया तरीका
'एपस्टीन ने मुझे दोमुंहा कहा था', राहुल गांधी के आरोपों पर हरदीप सिंह पुरी का जवाब, जानें क्या कहा?
'एपस्टीन ने मुझे दोमुंहा कहा था', राहुल गांधी के आरोपों पर हरदीप सिंह पुरी का जवाब, जानें क्या कहा?
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
इन 6 बड़ी फिल्मों को ठुकराना गोविंदा को पड़ा महंगा, कर देते साइन तो बदल जाता करियर
इन 6 बड़ी फिल्मों को ठुकराना गोविंदा को पड़ा महंगा, कर देते साइन तो बदल जाता करियर
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
Video: “प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख
“प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख" बंदूक की तरह चली तेज बौछार, वीडियो वायरल
दुनिया के किन देशों में सबसे पहले खत्म होगा पेट्रोल-डीजल, किस पायदान पर हैं भारत-पाकिस्तान?
दुनिया के किन देशों में सबसे पहले खत्म होगा पेट्रोल-डीजल, किस पायदान पर हैं भारत-पाकिस्तान?
Embed widget