एक्सप्लोरर

Punjab Politics: प्रताप सिंह बाजवा ने 'AAP' को बताया BJP की ‘B टीम’ कहा- ‘कांग्रेस के वोटों को कम करने..’

Partap Singh Bajwa News: कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कई बड़े आरोप लगाए हैं. साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में आप की हार पर तंज कसा है.

Punjab News: पंजाब कांग्रेस से नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए उसे बीजेपी की बी-टीम बताया है. इसके साथ ही AAP की कार्यशैली की तुलना बीजेपी से की है. प्रताप सिंह बाजवा ने एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा कि आम आदमी पार्टी को मूल रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वोटों में सेंध लगाने के लिए लाया गया था. असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) और बहुजन समाज पार्टी की तरह, AAP चुनावों में कांग्रेस के वोटों को कम करने के अलावा कोई अन्य भूमिका नहीं निभाती है.

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने आगे कहा, "यदि कोई मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के हालिया विधानसभा चुनाव परिणामों सहित कुछ राज्यों में पिछले विधानसभा चुनाव परिणामों को देखता है, तो उसे पता चलेगा कि AAP को अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा. इसकी वोट संख्या नोटा से भी कम थी. हालांकि, कुछ कारणों से हम अपनी उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके. हमने काफी अच्छा प्रदर्शन किया. आम आदमी पार्टी बीजेपी की बी-टीम है. आप की कार्यशैली बिल्कुल वैसी ही है, जैसी बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कार्यशैली है."

पंजाब में कांग्रेस-आप में बढ़ी खींचतान

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की करारी हार हुई थी. इसके बाद से ये माना जा रहा था कि पंजाब में I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच अब दूरियां कम होंगी. दोनों वापस में सुलह कर सकती है. लेकिन, पंजाब कांग्रेस के नेता किसी भी हाल में पंजाब में आम आदमी पार्टी से गठबंधन नहीं चाहते, जबकि दोनों ही पार्टियां I.N.D.I.A गठबंधन शामिल हैं. ऐसे में पंजाब में I.N.D.I.A गठबंधन कांग्रेस और AAP में सुलह होती नजर नहीं आ रही है. प्रताप सिंह बाजवा से दो दिन पहले मीडियाकर्मियों ने पूछा कि I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर क्या आपका पहले वाला ही स्टैंड है. इस पर बाजवा ने कहा कि उनका 110 प्रतिशत वही स्टैंड है, जो पहले था.

यह भी पढ़ें: Farmers Protest: किसान फिर भरेंगे सरकार के खिलाफ हुंकार, इस बार बड़े आंदोलन की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में आज कहां होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
पंजाब-चंडीगढ़ में आज कहां होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Punjab: लुधियाना में रिश्ते हुए शर्मसार! जीजा ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया शोषण
लुधियाना में रिश्ते हुए शर्मसार! जीजा ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया शोषण
Amritsar News: पंजाब में बेखौफ बदमाश! घर लौट रहे युवक की सरेआम गोलियां मारकर हत्या
पंजाब में बेखौफ बदमाश! घर लौट रहे युवक की सरेआम गोलियां मारकर हत्या
चंडीगढ़: सेक्टर-11 के नामी मेडिकल स्टोर में फायरिंग, कैशियर को गोलियों से भूना, हालत नाजुक
चंडीगढ़: सेक्टर-11 के नामी मेडिकल स्टोर में फायरिंग, कैशियर को गोलियों से भूना, हालत नाजुक

वीडियोज

Sansani: सपना का फैमिली संग्राम !| Crime News | Sapna Chaudhary
US-Iran Deal | Seedha Sawal: US की गुंडागर्दी...भारत की चुप्पी पर छिड़ी तगड़ी बहस! | Donald Trump
Bengal TMC Crisis | Mamata Banerjee: TMC के 20 बाग़ियों का NDA मिलन! | Sudip | Sayoni Ghosh
Morena Rail Accident: दूसरे ट्रैक पर खड़े यात्रियों को ट्रेन ने कुचला, वीडियो सामने आया | Accident
PoK Violence: जन्नत क्यों हुई लहूलुहान,जवाब दो पाकिस्तान! | POK Protest | Pakistan | Asim Munir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IND-W vs PAK-W T20: पाकिस्तान ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर; ओपनर्स ने किया कमाल
पाकिस्तान ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर; ओपनर्स ने किया कमाल
एयर इंडिया क्रैशः ‘रनवे पर ही निकल आई थी इमरजेंसी पावर डिवाइस’- जांच पर उठे नए सवाल; FIP ने मांगा जवाब
एयर इंडिया क्रैशः ‘रनवे पर ही निकल आई थी इमरजेंसी पावर डिवाइस’- जांच पर उठे नए सवाल; FIP ने मांगा जवाब
महाराष्ट्र के पंढरपुर में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन कुएं में गिरी, 8 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के पंढरपुर में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन कुएं में गिरी, 8 लोगों की मौत
Sunday BO: 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला 1 पर 1 फ्री टिकट का फायदा, 'पेद्दी' का बजा डंका, जानें संडे कलेक्शन
'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला 1 पर 1 फ्री टिकट का फायदा, 'पेद्दी' का बजा डंका, जानें संडे कलेक्शन
बेरूत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत, 15 घायल, ईरान भड़का
बेरूत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत, 15 घायल, ईरान भड़का
ममता बनर्जी-TMC से नहीं, वोटर्स से धोखा... विधायक कुणाल घोष का बागियों पर बड़ा हमला
ममता बनर्जी-TMC से नहीं, वोटर्स से धोखा... विधायक कुणाल घोष का बागियों पर बड़ा हमला
सिर्फ भारतीय जहाजों को निशाना..ईरान से वीडियो जारी कर जिंदगी की गुहार लगाते नजर आए क्रू मेंबर्स
सिर्फ भारतीय जहाजों को निशाना.., ईरान से Video जारी कर जिंदगी की गुहार लगाते नजर आए क्रू मेंबर्स
गौतम गंभीर की मदद से भारतीय गेंदबाजों को धोया, रहमानुल्लाह गुरबाज ने क्रेडिट देकर खड़ा किया बवाल
गौतम गंभीर की मदद से भारतीय गेंदबाजों को धोया, गुरबाज ने क्रेडिट देकर खड़ा किया बवाल
Embed widget