Bhagwant Mann: अब कैसी है भगवंत मान की तबीयत? मनीष सिसोदिया ने बताया पंजाब सीएम का ताजा हाल
Bhagwant Mann News: पंजाब सीएम भगवंत मान की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और जल्द ही वे स्वस्थ हो जाएंगे.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने उनके स्वास्थ्य के बारे में बड़ी जानकारी साझा की है.
उन्होंने बताया कि उनकी पल्स रेट अचानक 44 पर आ गई थी, जिसके बाद तुरंत डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें भर्ती किया गया. मनीष सिसोदिया ने एक्स पर वीडियो जारी कर कहा कि सीएम मान अब पहले से बेहतर हैं और डॉक्टरों ने उन्हें 1–2 दिन और अस्पताल में रहने की सलाह दी है.
क्या हुआ और अब कैसी है तबीयत?
मनीष सिसोदिया ने कहा, "भगवंत मान की Electrolyte imbalance की समस्या से तबीयत 2 दिन से खराब थी. 5 सितंबर की शाम अचानक पल्स रेट काफी नीचे चला गया, जिसके चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. डॉक्टरों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है लेकिन पूरी तरह निगरानी जरूरी है. वे जल्द ही ठीक होकर पंजाब की जनता की सेवा में लौटेंगे.”
जनता और बाढ़ को लेकर चिंतित सीएम मान
उन्होंने ये भी कहा कि जब उनकी हालत अच्छी नहीं थी, तब भी मान ने बाढ़ राहत को लेकर अधिकारियों से चर्चा की. उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगले 1–2 दिन में राहत और पुनर्वास की योजना का ऐलान किया जाएगा. सिसोदिया ने कहा कि यह उनकी जनता से जुड़ाव का सबूत है कि अस्पताल में रहते हुए भी वे पंजाब की समस्याओं को लेकर चिंतित हैं.
पंजाब के हरमन प्यारे मुख्यमंत्री भगवंत मान जी से Fortis अस्पताल में मिलकर आ रहा हूँ। उनकी तबीयत में सुधार है। Electrolyte imbalance की वजह से 2 दिन से तबीयत ख़राब थी और कल शाम को अचानक PULSE रेट नीचे गिरने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि अभी… pic.twitter.com/jztuOKwXmx
— Manish Sisodia (@msisodia) September 6, 2025
हरपाल सिंह चीमा का बयान
पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अस्पताल जाकर सीएम की तबीयत की जानकारी ली और कहा कि सीएम को पिछले 2–3 दिनों से स्वास्थ्य समस्या थी. डॉक्टरों ने उन्हें और 2–3 दिन अस्पताल में रहने की सलाह दी है. वे बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा देने का वादा कर चुके हैं. चीमा ने बताया कि सीएम लगातार यही कह रहे हैं कि “पंजाब के बीच रहो, लोगों की मदद करो.”
#WATCH | Mohali | After meeting Punjab CM Bhagwant Mann, Punjab Minister Harpal Singh Cheema says, "Punjab CM Bhagwant Mann was ill for the past two-three days and he was hospitalised last night. We met him at the hospital, he is currently fine...Doctors have advised him to stay… pic.twitter.com/7TJPtwRjev
— ANI (@ANI) September 6, 2025
Source: IOCL























