एक्सप्लोरर

Chandigarh Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी का बीजेपी पर निशाना, 'ऐसे अनैतिक लोगों पर...'

Chandigarh Lok Sabha Chunav 2024: चंडीगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी ने एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने बीजेपी पर चंडीगढ़ के विकास के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया है.

Chandigarh Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए चंडीगढ़ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी ने बीजेपी पर हमला बोला है. मनीष तिवारी ने कहा कि बीते 10 सालों में बीजेपी ने चंडीगढ़ के विकास के लिए कुछ नहीं किया. 2019 में किए गए 56 वादों में से एक भी वादा पूरा नहीं किया. चंडीगढ़ में लोकतंत्र की हत्या की गई. मनीष तिवारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि चंडीगढ़ की जनता से अनुरोध है कि ऐसे अनैतिक लोगों पर कभी भरोसा न करें. यह अपील इंडिया अलायंस की ओर से है.

इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो संदेश जारी कर चंडीगढ़ से इंडिया अलायंस के प्रत्याशी और कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मनीष तिवारी ने इस वीडियो में कहा कि बीजेपी के प्रत्याशी कह रहे हैं कि उन्होंने चंडीगढ़ में बीते 10 सालों में कई विकास कार्य किए हैं. बीजेपी के मेयर और डिप्टी मेयर प्रेस कांफ्रेंस करके कहते हैं कि उन्होंने चंडीगढ़ को पेरिस बना दिया."

वीडियो में चंडीगढ़ के एक कथित कूड़े के ढेर को दिखाकर मनीष तिवारी ने तंज कसते हुए कहा, "किरण खेर, संजय टंडन और बीजेपी ने बीते 10 सालों में यहां पर कूड़े के पहाड़ किए हैं, उन्होंने यही पेरिस बनाया है चंडीगढ़ में." इस बार चंडीगढ़ लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के तहत मनीष तिवारी कांग्रेस से उम्मीदवार हैं, जबकि बीजेपी ने यहां से संजय टंडन को उतारा है. वर्तमान में चंडीगढ़ से किरण खेर सांसद हैं.

मनीष तिवारी ने बीजेपी प्रत्याशी को दी ये चुनौती
वहीं हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, मनीष तिवारी ने बुधवार (29 मई) को एक प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर जमकर जुबानी हमला बोला. इस दौरान उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी बीजेपी प्रत्याशी संजय टंडन को स्थानीय मुद्दों पर 30 मई तक चंडीगढ़ के प्रेस क्लब में डिबेट करने की चुनौती दी. कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने बीजेपी के मेनिफेस्टो का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने लिखित रुप से झूठ बोलने में पीएचडी की डिग्री हासिल की है.

बीजेपी के पुराने वादों का जिक्र करते हुए मनीष तिवारी ने चैलेंज करते हुए कहा कि वह एक भी ऐसा वादा बताएं, जो उन्होंने पिछले 10 सालों में पूरा किया हो. उन्होंने चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर कहा कि बीजेपी ने हालिया दिनों में सिर्फ एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकी है और वो यह कि अनिल मसीह के जरिये लोकतंत्र की हत्या कराई है. मनीष तिवारी ने कहा कि बीजेपी को वोट देने का मतलब है अनील मसीह को वोट देना.

ये भी पढ़ें- Punjab Lok Sabha Election 2024: राजनाथ सिंह का अरविंद केजरीवाल पर निशाना, 'जब उन्होंने अन्ना हजारे के साथ...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab News: झगड़े की आवाज सुनकर बाहर आया… और बन गया निशाना! खजान सिंह की दर्दनाक मौत
झगड़े की आवाज सुनकर बाहर आया… और बन गया निशाना! खजान सिंह की दर्दनाक मौत
55 घंटे तक हाई वोल्टेज टावर पर चढ़ा रहा परिवार! पंजाब में पिता-पुत्र का चौंकाने वाला विरोध प्रदर्शन
55 घंटे तक हाई वोल्टेज टावर पर चढ़ा रहा परिवार! पंजाब में पिता-पुत्र का चौंकाने वाला विरोध प्रदर्शन
गोल्डी बराड़ समेत 28 अपराधियों की जानकारी देने पर लाखों इनाम, पंजाब सरकार ने किया ऐलान
गोल्डी बराड़ समेत 28 अपराधियों की जानकारी देने पर लाखों इनाम, पंजाब सरकार ने किया ऐलान
Punjab News: धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी का मामला, सरकार ने बुलाया विशेष सत्र, सख्त सजा की तैयारी
पंजाब: धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी का मामला, सरकार ने बुलाया विशेष सत्र, सख्त सजा की तैयारी

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी चुनाव 2027 को लेकर हलचल बढ़ी, वाराणसी में मंत्री ओमप्रकाश राजभर और संजय निषाद की रैली
यूपी चुनाव 2027 को लेकर हलचल बढ़ी, वाराणसी में मंत्री ओमप्रकाश राजभर और संजय निषाद की रैली
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित शर्मा, देखने वाला है वाइफ रितिका का रिएक्शन
दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित शर्मा, देखने वाला है वाइफ रितिका का रिएक्शन
Asha Bhosle Death News: 'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
US Iran Peace Talks In Pakistan: 'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
TVS Sport ES से लेकर Bajaj Platina 100 तक, ये हैं देश की सबसे सस्ती Bikes, कीमत बस इतनी
TVS Sport ES से लेकर Bajaj Platina 100 तक, ये हैं देश की सबसे सस्ती Bikes, कीमत बस इतनी
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
Embed widget