Braj Mandal Jalabhishek Yatra Highlights: नूंह में ब्रज मंडल जलाभिषेक संपन्न, मोबाइल इंटरनेट और SMS पर रही रोक
Nuh Braj Mandal Jalabhishek Yatra 2024: प्रशासन ने ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी. पिछले साल यात्रा के दौरान हिंसा हो गई थी.

Background
Braj Mandal Jalabhishek Yatra 2024: हरियाणा सरकार ने सांप्रदायिक तनाव की आशंका को देखते हुए नूंह जिले में मोबाइल इंटरनेट और बल्क एसएमएस सेवाओं को 24 घंटे के लिए निलंबित कर दिया. सरकार ने ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले यह फैसला लिया.
हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अनुराग रस्तोगी के आदेश के मुताबिक, जिले में इंटरनेट सेवा रविवार शाम 6 बजे से सोमवार शाम 6 बजे तक (24 घंटे) निलंबित है.
एक अधिकारी के अनुसार, यह फैसला नियोजित धार्मिक जुलूस से पहले सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहों और गलत सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए लिया गया है. हालांकि, बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज से संबंधित एसएमएस को निलंबन से छूट दी गई है. आदेश में कहा गया है कि जिले में तनाव, आंदोलन, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सार्वजनिक शांति और सौहार्द्र भंग होने की आशंका है.
अधिकारी के मुताबिक निलंबन का आदेश व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स आदि जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के जरिए गलत सूचना और अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए दिया गया है. नूंह पुलिस का कहना है कि यात्रा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
बता दें कि बीते साल 31 जुलाई को नूंह जिले में ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान दो गुटों में हुई झड़प में दो होमगार्डों की मौत हो गई थी और कई पुलिसकर्मियों समेत 15 अन्य लोग घायल हो गए थे. इस दौरान जमकर पथराव हुआ था और कारों में आग लगा दी गई थी. उसी रात, गुरुग्राम में एक मस्जिद पर भीड़ ने हमला किया था और उसके नायब इमाम की हत्या कर दी थी.
Nuh Jalabhishek Yatra Live: शराब की दुकानें रहेंगी बंद
ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा पूरी होने तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी. पिछले साल इस संघर्ष के तत्काल बाद कम से कम छह लोग मारे गये थे और कई घायल हो गए थे. राज्य में मनोहर खट्टर के नेतृत्व वाली तत्कालीन बीजेपी सरकार ने हिंसा को लेकर विपक्षी दलों की तीखी आलोचना की थी.
Nuh Jalabhishek Yatra News Live: हरियाणा के मंत्री संजय सिंह बोले- शांति और सद्भाव कायम
हरियाणा के मंत्री संजय सिंह ने कहा, "पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी शोभा यात्रा निकाली जाएगी. पिछली बार कुछ अव्यवस्थाओं के कारण इस बार सरकार को कुछ प्रशासनिक व्यवस्था करनी पड़ रही है. लेकिन इस क्षेत्र में शांति और सद्भाव कायम है."
Source: IOCL





















