एक्सप्लोरर

Haryana News: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, हरियाणा के हर घर में एक जवान, एक किसान मिल जाएगा, बेटियों ने देश का नाम चमकाया

भिवानी में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि हरियाणा के हर घर में एक जवान, एक किसान मिल जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्य की धरती हमेशा इतिहास बनाती आई है. उन्होंने राज्य के खिलाड़ियों का भी जिक्र किया.

Haryana News: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को हरियाणा के भिवानी जिले के स्वप्रेरित आदर्श गांव सुई में करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से हुए विकास कार्यो का उद्घाटन किया. राष्ट्रपति ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा की धरती हमेशा से इतिहास बनाती आई है. उन्होंने कहा, ‘‘इसी धरती पर भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का संदेश दिया था, जो आज तक प्रासंगिक है. हरियाणा कर्म और धर्म की भूमि है और इसकी संस्कृति का एक अलग ही इतिहास है.’’

बेटियों ने देश का नाम चमकाया
उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा वह राज्य है जहां हर परिवार में एक किसान और एक जवान (सैनिक) मिल जाएगा. हरियाणा ने हमेशा जय जवान-जय किसान की संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम किया है.’’सुषमा स्वराज, गीता, बबीता फोगाट, विनेश, साक्षी मलिक व कल्पना चावला का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, ‘‘हरियाणा की बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम चमकाया है.  बेटियों ने धरती से आकाश तक की ऊंचाइयां छूने का काम किया है.’’

नीरज चोपड़ा जिक्र किया
खेल के क्षेत्र में हरियाणा की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मैंने हाल ही में ओलंपिक खेलों के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया, जिसमें 22 प्रतिशत खिलाड़ी हरियाणा से थे.’’ उन्होंने हरियाणा के ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और पहलवान सज्जन सिंह का भी जिक्र किया.

सुई गांव को आदर्श बनाने में स्थानीय उद्यमी श्रीकिशन जिंदल और उनके परिवार के योगदान की प्रशंसा करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने 205 स्वप्रेरित गांव बनाने का निर्णय लिया है, जो एक सराहनीय कदम है. अपने गांव की मिट्टी से प्रेम करने वाले लोग अपने गांव के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं और इसका उदाहरण सुई गांव है.’’

मुक्केबाजी व एथलेटिक्स अकादमी की घोषणा
इससे पहले 2007 में तत्कालीन राष्ट्रपति ए. पी. जे. डॉक्टर अब्दुल कलाम भिवानी के गांव तिलंगा को देखने पहुंचे थे. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने सुई में मुक्केबाजी व एथलेटिक्स अकादमी बनाने की घोषणा की है. इसी कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आदर्श गांव का दौरा कर 'स्वप्रेरित ग्राम विकास योजना’’ के तहत आदर्श गांव सुई का उद्घाटन किया है, यह बहुत प्रसन्नता का विषय है.

इस मौके पर हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल, भिवानी के सांसद धर्मवीर सिंह, हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह, जिंदल परिवार से श्रीकृष्ण जिंदल, अजय जिंदल, भिवानी के विधायक धनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा के विधायक बिशंभर व हरियाणा सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वंदे मातरम में मां दुर्गा है और मुसलमान के लिए अल्लाह ही...', राष्ट्रीय गीत को लेकर क्या बोले अरशद मदनी?
'वंदे मातरम में मां दुर्गा है और मुसलमान के लिए अल्लाह ही...', राष्ट्रीय गीत को लेकर क्या बोले अरशद मदनी?
'मैं तो केक लेकर गया था', तेजू भैया को 'भगवान' मानने वाले अविनाश ने रो-रोकर बताया, 'मुझे नंगा कर के पीटा गया'
'मैं तो केक लेकर गया था', तेजू भैया को 'भगवान' मानने वाले अविनाश ने रो-रोकर बताया, 'मुझे नंगा कर के पीटा गया'
'यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, हालात हो रहे सामान्य', संसद में बोले केंद्रीय मंत्री, सैकड़ों फ्लाइट आज भी रद्द
'यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, हालात हो रहे सामान्य', संसद में बोले केंद्रीय मंत्री, सैकड़ों फ्लाइट आज भी रद्द
सूर्यकुमार यादव नहीं..उस खिलाड़ी को दो टीम इंडिया की टी20 कप्तानी, सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान
सूर्यकुमार यादव नहीं..उस खिलाड़ी को दो टीम इंडिया की टी20 कप्तानी, सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान

वीडियोज

India- America ट्रेड डील को लेकर कल Delhi में बातचीत संभव- सूत्र | Breaking | Donald Trump
IPO Alert: Corona Remedies IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live
IndiGo का नया संकट, क्या Kingfisher और Jet Airways जैसा होगा हाल ?| Paisa Live
Indigo Crisis: इंडिगो संकट पर DGCA का बड़ा एक्शन, '5% उड़ानें कम करने का आदेश' | Breaking
NFO Launch: Tata का Multi-Cap Consumption Fund, Open-Ended और Long-Term Growth के लिए Best

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वंदे मातरम में मां दुर्गा है और मुसलमान के लिए अल्लाह ही...', राष्ट्रीय गीत को लेकर क्या बोले अरशद मदनी?
'वंदे मातरम में मां दुर्गा है और मुसलमान के लिए अल्लाह ही...', राष्ट्रीय गीत को लेकर क्या बोले अरशद मदनी?
'मैं तो केक लेकर गया था', तेजू भैया को 'भगवान' मानने वाले अविनाश ने रो-रोकर बताया, 'मुझे नंगा कर के पीटा गया'
'मैं तो केक लेकर गया था', तेजू भैया को 'भगवान' मानने वाले अविनाश ने रो-रोकर बताया, 'मुझे नंगा कर के पीटा गया'
'यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, हालात हो रहे सामान्य', संसद में बोले केंद्रीय मंत्री, सैकड़ों फ्लाइट आज भी रद्द
'यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, हालात हो रहे सामान्य', संसद में बोले केंद्रीय मंत्री, सैकड़ों फ्लाइट आज भी रद्द
सूर्यकुमार यादव नहीं..उस खिलाड़ी को दो टीम इंडिया की टी20 कप्तानी, सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान
सूर्यकुमार यादव नहीं..उस खिलाड़ी को दो टीम इंडिया की टी20 कप्तानी, सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
धुरंधर Vs एनिमल, किसकी दहाड़ से हिला बॉक्स ऑफिस? रणवीर या रणबीर कौन हैं बॉक्स ऑफिस का किंग?
धुरंधर Vs एनिमल, किसकी दहाड़ से हिला बॉक्स ऑफिस? रणवीर या रणबीर कौन हैं बॉक्स ऑफिस का किंग?
Bra Cancer Risk: क्या ब्रा की टाइटनेस और कलर से भी होता है कैंसर का खतरा, इस बात में कितनी हकीकत?
क्या ब्रा की टाइटनेस और कलर से भी होता है कैंसर का खतरा, इस बात में कितनी हकीकत?
Saudi Arabia alcohol Rules: सऊदी अरब में मुस्लिम शराब पी लें तो कितनी मिलती है सजा? जान लें नियम
सऊदी अरब में मुस्लिम शराब पी लें तो कितनी मिलती है सजा? जान लें नियम
Embed widget