पंजाब में एक और हत्या से सनसनी का माहौल बन गया है. अमृतसर जिले के चीते कलां गांव में एक व्यक्ति को गोलियों से भून दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक का नाम तीरथ सिंह बताया जा रहा है जो आम आदमी पार्टी (AAP) की सरपंच का बेटा था.

Continues below advertisement

अमृतसर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कंवलजीत सिंह चहल ने जानकारी दी है कि बीते सोमवार (26 अक्टूबर)को शाम के समय में चीटीविंड के अंतर्गत गांव चीते कलां में एक व्यक्ति तीरथ सिंह अपने मित्र रणजीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह के साथ मत्था टेकने आए थे. उनके ऊपर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. यहां पर 7 से 8 राउंड फायरिंग हुई है. तीरथ सिंह को गोली लगी. हमले में उनके मित्र रंजीर सिंह भी घायल हो गए. उनकी जांघ पर गोली लगी है. उनकी कंडीशन अभी ठीक है.

यह भी पढ़ें: पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का मंथन, केसी वेणुगोपाल ने जानी पिछली हार की वजहें

Continues below advertisement

तीरथ सिंह की मां गांव की सरपंच

तीरथ सिंह को इलाज के लिए जब अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस अधिकारी ने कहा, "अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. शुरुआती जांच में पता चला है कि पुरानी रंजिश के कारण ये हमला किया गया है. तीरथ सिंह के भाई ब्लॉक समिति सदस्य हैं और उनकी मां गांव की सरपंच हैं. वे आम आदमी पार्टी से संबंध रखते हैं."

पुलिस को जांच में अब तक जो कुछ पता चला है, उसके हिसाब से उनकी किसी से निजी दुश्मनी थी. ये कोई गैंगवार की घटना नहीं थी. पुलिस ने छापेमारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं. जल्द ही लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा.

तीरथ सिंह के परिजन ने क्या बताया?

मृतक तीरथ सिंह के परिजन ने बताया कि वह रोजाना की तरह गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सामने मत्था टेकने के लिए गए थे. रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे 3 से 4 हमलावरों ने उन्हें घेरकर गोलियां मार दी.

यह भी पढ़ें: सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?