जम्मू: जम्मू कश्मीर में विकास के साथ साथ रोज़गार को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश प्रसाशन ने 37 नए औद्योगिक क्षेत्र बनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है. इसके लिए प्रदेश सरकार ने वाणिज्य विभाग को 9000 कनाल से अधिक भूमि आवंटित की है. जम्मू कश्मीर में रोज़गार के अवसर बढ़ाने और औद्योगिक क्रांति लाने के मक़सद से प्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. प्रदेश के प्रशासनिक परिषद् ने शुक्रवार को 37 नए औधोगिक क्षेत्रों की स्थापना के लिए वाणिज्य विभाग को 9,654 कनाल भूमि के हस्तांतरण के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी.

प्रदेश के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू अध्यक्षता में हुई प्रदेश प्रशासनिक परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया. इन औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना के लिए प्रदेश के अलग-अलग ज़िलों में भूमि पहले ही देखी जा चुकी है.

गौरतलब है कि यह सभी औद्योगिक क्षेत्र पिछड़े क्षेत्रों में बनाये जायेंगे जिसका मक़सद इन इलाकों का आर्थिक विकास और रोज़गार के अवसर मुहैया करना है. इन नए औद्योगिक क्षेत्रों में सिडको 12 क्षेत्रों का जबकि सीकाप 58 क्षेत्रों का विकास करेगा.

सामना को दिए इंटरव्‍यू में बोले उद्धव ठाकरे, 'मैं ट्रंप नहीं हूं, अपने लोगों तड़पते नहीं देख सकता'नेपाल: प्रचंड ने कहा- पार्टी विभाजन की ओर, ओली पर नई पार्टी बनाने का लगाया आरोप