भोपाल: मध्य प्रदेश में पिछले तीन दिनों से जमकर मानसून मेहरबान हुआ है. इस पूरे सीजन में कम बारिश की सजा भुगत रहे भोपाल में भी बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से शहर में गुरुवार क़ी रात से भोपाल में अच्छी बारिश हो रही है.

बंगाल की खाड़ी में बने इसी सिस्टम ने राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश को भिगो दिया है. बीते 24 घंटों में भोपाल शहर में 80.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है. इसके कारण सीजन में पहली बार भोपाल में रात का पारा भी सामान्य से नीचे चला गया. भोपाल में बारिश के कारण कई जगह सड़कों पर पानी भर गया है. जिससे आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

राजधानी भोपाल में शुक्रवार शाम और रात से एक बार फिर इसी तरह तेज पानी गिरने की संभावना है. अब मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक बंगाल के इस सिस्टम के एमपी की तरफ आने के कारण इंदौर, होशंगाबाद, सागर, उज्जैन और जबलपुर मेंभारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. कई ज़िलों में नदी नाले उफान पर आ गए हैं. फ़िलहाल बारिश से अब तक जान माल की नुक़सान की खबर नहीं है.

MP: विधानसभा उपचुनावों के लिए कल से ग्वालियर-चंबल में बीजेपी शुरू करेगी सदस्यता अभियान, कांग्रेस ने दी ये प्रतिक्रिया