विरार पश्चिम के अर्नाला सागरी पुलिस स्टेशन की सीमा में गुरुवार सुबह 37 वर्षीय महिला ने जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली. फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने का लालच देकर शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग किए जाने के आरोपों के बाद मामला गंभीर हो गया है.

Continues below advertisement

अर्नाला सागरी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सतीश निकम के मुताबिक, मृतक महिला नलिनी नामजोशी विरार पश्चिम के जे.पी. नगर इलाके में रहती थीं. गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे उन्होंने अर्नाला जाने वाली मुख्य सड़क पर एक बेंच पर बैठकर खटमल मारने की दवा पी ली.

इलाज के दौरान महिला की मौत

पुलिस ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. महिला के भाई की शिकायत के मुताबिक, आरोपी सौरभ पत्की ने फिल्म इंडस्ट्री और वेब सीरीज में काम दिलाने का लालच देकर जनवरी 2026 से महिला से नजदीकी बढ़ाई थी.

Continues below advertisement

आरोप है कि आरोपी ने महिला के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया और करीब एक करोड़ रुपये वसूले. घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला. महिला ने आत्महत्या से पहले लिखे कथित पत्र में भी आरोपी पर एक करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया है.

मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर महिला ने दी जान

लगातार हो रही ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या की, ऐसा प्राथमिक संदेह जताया जा रहा है. आरोपी फिलहाल फरार है. अर्नाला सागरी पुलिस उसकी तलाश कर रही है. मामले की आगे की जांच जारी है. पुलिस ने जबरन वसूली और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है.

पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में पत्की नाम के शख्स पर आरोप लगाए गए हैं. फिलहाल पुलिस मृतका के भाई के बयान और सुसाइड नोट की भी जांच में जुटी हुई है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है. उसका मोबाइल फोन बंद और लगातार उसकी तलाश की जा रही है.

एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली