एक्सप्लोरर

Shivani Vadettiwar: कौन हैं कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार की बेटी शिवानी? इस सीट से चुनाव लड़ने के दिए संकेत

Shivani Vadettiwar Images: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव को लेकर MVA में सीट शेयरिंग पर मंथन जारी है. इस बीच कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार की बेटी शिवानी ने इस सीट से चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं.

Chandrapur Lok Sabha Seat: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए महाविकास अघाड़ी में अभी सीटों को लेकर तस्वीर साफ नहीं हुई है. इस बीच खबर है कि कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार की बेटी शिवानी वडेट्टीवार भी चुनावी दंगल में उतर सकती हैं.

शिवानी वडेट्टीवार ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट से ये संकेत दिया है कि वो लोकसभा चुनाव 2024 लड़ सकती हैं. वो चंद्रपुर से खड़ी हो सकती हैं. पिछली बार इस सीट से बालू धानोरकर चुने गये थे, फिलहाल ये सीट अभी खाली है.

विजय वडेट्टीवार की बेटी शिवानी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, 'पिछले सात वर्षों से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम करते हुए, मैं वास्तव में जिला परिषद के माध्यम से अपना राजनीतिक करियर शुरू करना चाहती थी. लेकिन, लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही इस सरकार ने जिला परिषद का चुनाव नहीं कराया, तो अब संसद उठाएगी आवाज. लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी संघर्ष कर रही हैं. मैं भी संघर्ष में अपना हिस्सा ले रही हूं.'

शिवानी ने लोकसभा चुनाव पर तस्वीर को साफ करते हुए कहा, 'संसद में कांग्रेस पार्टी की आवाज मजबूत करने के लिए वरिष्ठों से लेकर नये मतदाता तक मुझे उम्मीदवार बनाने पर जोर दे रहे हैं. इसीलिए मैंने पार्टी से नामांकन मांगा है. पार्टी को उम्मीदवारों को नामांकित करने का अधिकार है और मैं उनके फैसले को स्वीकार करूंगी.'

अब ऐसे में आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि शिवानी कौन हैं? शिवानी महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस की महासचिव हैं. शिवानी ने मुंबई विश्वविद्यालय के मीठीबाई कॉलेज से लेखांकन और वित्त में डिग्री के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की है.

2019 में, शिवानी ने युवा कांग्रेस के जिला महासचिव के रूप में चुनाव लड़ा था. 2020 तक, वह पार्टी के भीतर राज्य सचिव के पद तक पहुंच गईं. इसके बाद, उन्हें राज्य महासचिव के पद पर पदोन्नत किया गया. वर्तमान में, शिवानी महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह चुनाव तैयारी समिति को संभालती हैं.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: प्रकाश आंबेडकर को मिलेंगी कितनी सीटें? पृथ्वीराज चव्हाण ने दी बड़ी जानकारी

तारिक अनवर एबीपी न्यूज़ में जनवरी 2022 से बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. इससे पहले वे बतौर कंटेंट स्पेशलिस्ट काम कर चुके हैं. तारिक ने भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नालिज्म एंड कम्यूनिकेशन से मास्टर डिग्री हासिल की है. वे बिहार के भागलपुर जिले से हैं. तारिक की रूचि पॉलिटिक्स, क्राइम और इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म में ज्यादा है. 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को रायबरेली में मिली दादा फिरोज गांधी की अमानत, तुरंत मां सोनिया को भेजी फोटो
राहुल गांधी को रायबरेली में मिली दादा फिरोज गांधी की अमानत, तुरंत मां सोनिया को भेजी फोटो
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
IND vs NZ: पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह
पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह

वीडियोज

ChitraTripathi: निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए नितिन..सपा ने क्यों लगाया परिवारवाद का आरोप? | BJP
SIR Controversy: BLO पर वोट काटने का दबाव, वीडियो हुआ वायरल | Jaipur | Viral Video | ABP News
Salman Khan की ‘Battle of Galwan’ पर' विदेश मंत्रालय का बयान, China ने जताई थी आपत्ति
ChitraTripathi: परिवारवाद अभिशाप..फिर Nitin Nabin को क्यों चुना अध्यक्ष? | BJP President | UP
ChitraTripathi: Nitin Nabin को लेकर BJP से डिबेट में क्यों भिड़े Sapa प्रवक्ता? | BJP New President

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को रायबरेली में मिली दादा फिरोज गांधी की अमानत, तुरंत मां सोनिया को भेजी फोटो
राहुल गांधी को रायबरेली में मिली दादा फिरोज गांधी की अमानत, तुरंत मां सोनिया को भेजी फोटो
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
IND vs NZ: पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह
पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, abp न्यूज के मंच से ममता बनर्जी पर बोला हमला
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, ममता बनर्जी पर बोला हमला
क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब
क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब
इतने दिन बाद किसानों के खाते में आ सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, ये रहा लेटेस्ट अपडेट
इतने दिन बाद किसानों के खाते में आ सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, ये रहा लेटेस्ट अपडेट
Embed widget