एक्सप्लोरर

उपराष्ट्रपति चुनाव: शरद पवार और उद्धव ठाकरे के सांसदों से केंद्रीय मंत्री की बड़ी अपील, जानें क्या कहा?

Vice President Election 2025: एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को मैदान में उतारा है. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी विपक्ष के उम्मीदवार हैं.

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने उपराष्ट्रपति चुनाव में शरद पवार, उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के सांसदों से एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के पक्ष में मतदान करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि तीनों दलों के पास 48 में से 31 सांसद हैं. अठावले ने कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल को ये जिम्मेदारी मिल रही है इसलिए सीपी राधाकृष्णन के पक्ष में मतदान करना चाहिए. बुधवार (20 अगस्त) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रामदास अठावले ने ये बीत कही.

चंद्रबाबू नायडू नहीं करेंगे बी सुरदर्शन रेड्डी का समर्थन- अठावले का दावा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने बी सुरदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है. लेकिन चुनाव निर्विरोध होना चाहिए था. अठावले ने कहा कि हमारे पास क्लियर बहुमत है. हमारे उम्मीदवार जीतने वाले हैं. लेकिन उसके बावजूद उन्होंने आंध्र प्रदेश से उम्मीदवार उतारा है. चंद्रबाबू नायडू की पार्टी उनका समर्थन करेगी, ऐसा मुझे नहीं लगता है. चंद्रबाबू नायडू की पार्टी हमारे साथ एनडीए में है. पीएम नरेंद्र मोदी के साथ चंद्रबाबू नायडू के अच्छे संबंध हैं.

बेस्ट चुनाव के नतीजों पर क्या बोले?

इसके आगे उन्होंने बेस्ट एम्प्लॉईज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी के चुनाव के नतीजों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. अठावले ने कहा, "इसमें उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे दोनों ने साथ आकर चुनाव लड़ा था. लेकिन दोनों की हार हो गई है. इसका मतलब ये है कि कोई पॉलिटिकल फायदा नहीं दिखा रहा है. आगे भी उनको कोई विशेष फायदा नहीं होगा. मुंबई महानगरपालिका में हमारी महायुति जीतेगी."  

CM फडणवीस के नेतृत्व में अच्छी चल रही सरकार- अठावले

रामदास अठावले ने आगे कहा कि सीएम देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र में महायुति की सरकार अच्छे से चल रही है. उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के एक साथ आने से हमारी महायुति को और भी ज्यादा फायदा होगा. दोनों को एक साथ आना है या नहीं आना है, ये उन्हें तय करना है लेकिन अभी उनकी हार हो गई है. महाराष्ट्र की राजनीति में दोनों के एक साथ आने से कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र के कल्याण में 176 करोड़ की धोखाधड़ी! 3 बिल्डरों पर केस
महाराष्ट्र के कल्याण में 176 करोड़ की धोखाधड़ी! 3 बिल्डरों पर केस
महाराष्ट्र में पानी की कटौती! लोगों को होगी परेशानी, कम मानसून के बीच नया प्लान
महाराष्ट्र में पानी की कटौती! लोगों को होगी परेशानी, कम मानसून के बीच नया प्लान
BMC ने लॉन्च किया ‘पार्टिसिपेट मुंबई’, 450+ सिविक प्रोजेक्ट्स से जुड़ेंगे नागरिक
BMC ने लॉन्च किया ‘पार्टिसिपेट मुंबई’, 450+ सिविक प्रोजेक्ट्स से जुड़ेंगे नागरिक
SIR पर बवाल के बीच महाराष्ट्र से बड़ी खबर, EC को मिले 6.24 लाख नए फॉर्म
SIR पर बवाल के बीच महाराष्ट्र से बड़ी खबर, EC को मिले 6.24 लाख नए फॉर्म

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाशवाणी भवन में 2 घंटे से डटे राहुल गांधी, बोले- 'हमें क्यों रोका, हम...'
आकाशवाणी भवन में 2 घंटे से डटे राहुल गांधी, बोले- हमें क्यों रोका?
इंडिया गठबंधन मार्च: RJD सांसद बोले- 'इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक…'
इंडिया गठबंधन मार्च: RJD सांसद बोले- 'इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक…'
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
हरमनप्रीत टॉप पर, धोनी-विराट और रोहित आसपास भी नहीं, ये लिस्ट कर देगी हैरान
हरमनप्रीत टॉप पर, धोनी-विराट और रोहित आसपास भी नहीं, ये लिस्ट कर देगी हैरान
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप
CEC ऑफिस की दूरी-10 मिनट, 2.5 घंटे से डटे राहुल गांधी, अब आकाशवाणी में धरना
CEC ऑफिस की दूरी-10 मिनट, 2.5 घंटे से डटे राहुल गांधी, अब आकाशवाणी में धरना
'हमने किसी उद्योगपति या धनपति को...', अखिलेश का नाम लिए बिना अपर्णा यादव ने कसा तंज
'हमने किसी उद्योगपति या धनपति को...', अखिलेश का नाम लिए बिना अपर्णा यादव ने कसा तंज
Stress Incontinence: खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
Embed widget