टीएमसी सांसद और पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले पर बारामती से एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो हो रहा है वो बहुत ही दुखद है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से टीएमसी के नेताओं पर हमला हो रहा है, ये दुख की बात और शर्मनाक है.
टीएमसी में दो फाड़ की अटकलों पर सुप्रिया सुले ने कहा, "ये संभव है. मुझे टीएमसी के बारे में पता नहीं है. लेकिन ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. मुझे ममता दीदी के नेतृत्व पर भरोसा है."
30 मई को TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुआ था हमला
बता दें कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर कस्बे में शनिवार (30 मई) को डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी पर कई लोगों ने पत्थर, अंडे फेंके और अपशब्द कहे थे. बाद में वो क्रिकेट हेलमेट पहनकर और अपने सहयोगियों की मदद से भीड़ से बच निकले.
मुंबई के आरे में अवैध दरगाह पर चला बुलडोजर, 70 हजार वर्ग फुट सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप
'लाडकी बहन योजना' पर क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले ने 'लाडकी बहन योजना' को लेकर भी अपनी बात कही. उन्होंने कहा, ''हम तो पहले दिन से कह रहे थे कि उन्होंने इस योजना में महिलाओं की संख्या 1 करोड़ कम कर दी है. लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं के साथ जिस तरह का बर्ताव किया गया है, मैं सरकार से विनम्रतापूर्वक पूछना चाहती हूं कि चुनावों के दौरान, हर चुनाव में, वे घर-घर जाकर लाडली बहना योजना के तहत फॉर्म भरवाते थे. अब वे कह रहे हैं कि 1 करोड़ लोगों को योजना से हटा दिया गया है.''
उन्होंने आगे कहा, ''मैं पूछना चाहती हूं कि फिर किसको इन्होंने पैसा दिया. पहले तो सवा दो करोड़ महिलाओं को यह पैसा मिलता था. अभी इनके बेवसाइट पर 1 करोड़ 12 लाख महिलाएं हैं. 80 लाख से 1 करोड़ महिलाओं का पैसा इन्होंने कम किया है और कहते हैं कि ये अवैध है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा, ये भ्रष्टाचार नहीं है तो क्या है? ये सिर्फ चुनाव के जुमले थे."
नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी पर क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं को लेकर भी एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ''इसमें विस्तार से जांच होनी चाहिए. NEET परीक्षा में भ्रष्टाचार देखकर मैं हैरान हूं. यह माता-पिता और छात्रों दोनों के लिए बेहद दुखद है, क्योंकि यह बच्चों के करियर से जुड़ा मामला है. यह योग्यता आधारित परीक्षा है. इस तरह से नीट परीक्षा में नकल हो रही है. इसमें सरकार और विभाग पूरी तरह विफल रहे हैं. बच्चों की शिक्षा और करियर से खिलवाड़ है.''
