एक्सप्लोरर

Exclusive: क्या चुनाव बाद कांग्रेस में होगा NCP शरद चंद्र पवार का विलय? सुप्रिया सुले ने साफ किया रुख

Supriya Sule Exclusive: एनसीपी शरद चंद्र पवार की नेता और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने दावा किया है कि जो अभी ट्रेंड पता चला है, उससे लगता है कि 'इंडिया' गठबंधन आगे है.

ABP Shikhar Sammelan 2024: एनसीपी शरद चंद्र पवार की नेता सुप्रिया सुले (Supriya Sule) ने उनकी पार्टी के आने वाले समय में कांग्रेस (Congress) में विलय करने को लेकर चल रही अटकलों पर जवाब देते हुए कहा कि जयंत पाटिल (Jayant Patil) ने एक उदाहरण के तौर पर बोला था, उन्होंने हमारी पार्टी को लेकर कुछ नहीं कहा था. वहीं, सुप्रिया सुले ने एबीपी शिखर सम्मेलन में बातचीत में अजित पवार (Ajit Pawar) की पार्टी के बीजेपी के साथ गठबंधन करने को लेकर भी सवाल किया और कहा कि यह मेरे लिए बहुत ही हैरान करने वाला रहा है. 

सुप्रिया सुले से जब पूछा गया कि जिसे नैचुरली करप्ट पार्टी बताया जाता था उसका एक हिस्सा बीजेपी के साथ गठबंधन कर लेता है. इस पर सुप्रिया ने कहा कि इससे जुड़ा सवाल तो डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से किया जाना चाहिए. इसका जवाब मैं कैसे दे सकती हूं. वहीं, चुनावी मुद्दों पर सुप्रिया सुले ने कहा कि उनकी पार्टी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लड़ रही है. सुप्रिया सुले ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है. और जब इलेक्ट्रोरल  बॉन्ड की शुरुआत हुई थी तभी मैंने इसका विरोध किया था.

केंद्र में आए तो देंगे महिलाओं को आरक्षण- सुप्रिया
वहीं, महिलाओं की भागीदारी के सवाल पर सुप्रिया सुले ने कहा कि जब हमारी महाराष्ट्र में सरकार थी और शरद पवार सीएम थे तब हमने महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया था, लोकसभा में आएंगे तो फिर महिलाओं को आरक्षण देंगे. वहीं, पीएम मोदी के '400' पार सीटें जीतने के दावे पर सुप्रिया सुले ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र में जिसको जो भी मर्जी है वह बोले. यहां तो किसी भी सरकार बन सकती है. अभी जिस तरह की रिपोर्ट आ रही है उसमें हमारे बनने की उम्मीद ज्यादा लग रही है.

गठबंधन में कौन होगा चेहरा?
अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो कौन होगा चेहरा? इस पर सुप्रिया सुले ने कहा कि कि जब मनमोहन सिंह की सरकार बनी तो किसे पता था. कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है और वही अगुवाई करेगी.

MVA को मिलेंगी 65 प्रतिशत सीटें- सुले
महाविकास अघाड़ी महाराष्ट्र में कितनी सीटें जीतेगी? इस सवाल पर सुप्रिया सुले ने कहा कि एमवीए 65 प्रतिशत सीटें जीतेगी जबकि 35 प्रतिशत सीटें महायुति को मिलेंगी. महायुति को 15-20 सीटें ही मिलेंगी. क्या इंडिया गठबंधन में टकराव की स्थिति है? इस पर सुप्रिया ने कहा कि इंडिया गठबंधन में सब ठीक है सब साथ आ जाएंगे. उन्होंने साथ ही कहा कि महाविकास अघाड़ी में भी सब ठीक है.

महाराष्ट्र में एमवीए की सरकार बनने पर कौन होगा चेहरा? इस पर सुप्रिया ने कहा कि तीनों पार्टियों मिलकर सरकार बनाएगी. क्या सुप्रिया उसका चेहरा होंगी? सुप्रिया ने कहा कि 'मैं कैसे कर सकती हूं मैं तो लोकसभा जा रही हूं.''

ये भी पढ़ेंExclusive: एबीपी शिखर सम्मेलन में एकनाथ शिंदे बोले, 'शिवसेना ने हमेशा कांग्रेस का विरोध किया और...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारी इच्छा होती है कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनें', शिवसेना नेताओं ने चढ़ाया सियासी पारा
'हमारी इच्छा होती है कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनें', शिवसेना नेताओं ने चढ़ाया सियासी पारा
Ayush Malik Case: शामली के आयुष मलिक मामले पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इसमें किसी की...'
शामली के आयुष मलिक मामले पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इसमें किसी की...'
कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, दिल्ली के बाद इस शहर में 11 जून को प्रदर्शन
कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, दिल्ली के बाद इस शहर में 11 जून को प्रदर्शन
AAP-DMK के इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल न होने पर शिंदे बोले, 'कांग्रेस खुद...'
AAP-DMK के इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल न होने पर शिंदे बोले, 'कांग्रेस खुद...'

वीडियोज

Sansani : रील पर गोल्ड चैलेंज...चोरों ने कहा चैलेंज कबूल है | Crime News
Mahadangal: हारे तो 'INDIA' के सहारे! | INDIA Bloc Meeting | Rahul Gandhi | Mamata Banerjee
Sandeep Chaudhary: इंडिया गठबंधन की एकजुटता का सबसे सटीक विश्लेषण! | INDIA Bloc Meeting | TMC | News
Janhit : दिल्ली दरबार में दीदी हुईं 'अकेली' ! | INDIA Bloc Meeting | Mamata Banerjee | Rahul Gandhi
Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट, बोलीं- उस लड़की को मैं जानती हूं
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Azolla Farming: धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
Embed widget