एक्सप्लोरर

Maharashtra: रिटायरमेंट की बात पर शरद पवार ने अजित पवार पर किया था पलटवार, अब संजय राउत बोले- 'यही बात हमें...'

Maharashtra NCP Crisis: अजित पवार ने अपने चाचा के बारे में कहा था कि वह अब 83 वर्ष के हो गए हैं और उन्हें हमें आशीर्वाद देना चाहिए. अजित पवार ने शरद पवार को रिटायरमेंट की सलाह दी थी.

Maharashtra News: अजित पवार (Ajit Pawar) के विद्रोह के बाद एनसीपी में दावेदारी की जंग चल रही है. एकतरफ अजित पवार का गुट है तो दूसरे गुट की अगुवाई शरद पवार (Sharad Pawar) कर रहे हैं. वहीं, उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के गुट वाली शिवसेना (य़ूबीटी) ने शरद पवार के प्रति समर्थन जताया है. इसी बीच, शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि इस उम्र में अपनी पार्टी में विद्रोह के खिलाफ शरद पवार की यह लड़ाई प्रेरणादायक है.

शरद पवार ने गुरुवार को घोषणा की थी कि वह ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. जबकि भतीजे और डिप्टी सीएम अजित पवार द्वारा उन्हें रिटायर होने की नसीहत देने पर चुटकी भी ली थी. शरद पवार ने कहा कि ''मैं 82 या 92 का रहूं, अधिक प्रभावी ढंग से काम करूंगा.'' शरद पवार के इस बयान का संदर्भ लेते हुए संजय राउत ने कहा, ''यही बात हमें उनके बारे में प्रेरित करती है. शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे 84-86 वर्ष के थे. हम उनसे प्रेरणा लेंगे. उम्र क्या चीज है? महात्मा गांधी बुजुर्ग थे, लेकिन फिर भी उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी.''

भाइयों की मुलाकात के लिए मध्यस्थ की जरूरत नहीं- राउत
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यानी मनसे और शिवसेना (यूबीटी) के बीच गठबंधन की अटकलें हैं. इस पर राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे और शिवसेना (यूबीटी) चीफ उद्धव ठाकरे के बीच बातचीत शुरू करने के लिए किसी मध्यस्थ की जरूरत नहीं है क्योंकि दोनों भाई हैं. दरअसल, मनसे नेता अभिजीत पानसे ने गुरुवार को राउत से मुलाकात की थी जिसके बाद से अलग-थलग पड़े ठाकरे भाइयों के बीच संधि की अटकलें तेज हो गईं. हालांकि जब इस संबंध में अभिजीत पानसे से पूछा गया तो उन्होंने इस बात से इनकार किया कि वह उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन के लिए राज ठाकरे की ओर से कोई प्रस्ताव लेकर आए थे. 

ये भी पढ़ें- Maharashtra: देर रात CM शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस मिले, शरद पवार गुट ने कहा- 'इससे साबित होता है कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pune Porsche Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
पुणे पोर्शे हादसे में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
राहुल गांधी के कॉम्प्रोमाइज्ड PM वाले बयान पर संजय राउत की प्रतिक्रिया, 'ऐसी विस्फोटक जानकारी...'
राहुल गांधी के कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम वाले बयान पर संजय राउत की प्रतिक्रिया, कह दी ये बड़ी बात
Pune LPG Gas Crisis: पुणे में गैस वाले शवदाह गृह अस्थायी बंद, महानगर पालिका ने कहा- अगले आदेश तक...
Pune Gas Crisis: पुणे में गैस वाले शवदाह गृह अस्थायी बंद, महानगर पालिका ने कहा- अगले आदेश तक...
LPG Crisis: गैस की कमी का दिखने लगा असर! प्रियंका चतुर्वेदी ने जताया ये डर, कहा- आम जनता पर...
गैस की कमी का दिखने लगा असर! प्रियंका चतुर्वेदी ने जताया ये डर, कहा- आम जनता पर...

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे, 'पार्टी आफ्टर' में शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
Benefits Of Eating Raw Onion: गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
Pune Porsche Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
पुणे पोर्शे हादसे में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
बाब-अल-मंदेब क्या है? होर्मुज के बाद बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
बाब-अल-मंदेब क्या है? जिसको बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
Embed widget