एक्सप्लोरर

शरद पवार की पार्टी ने INDIA गठबंधन की चिट्ठी पर नहीं किया दस्तखत, संजय राउत बोले, 'मैं मुंबई जाकर...'

Sharad Pawar News: विपक्षी दलों ने संसद का विशेष सत्र बुलाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है. दिलचस्प है कि इस पत्र पर शरद पवार की पार्टी का हस्ताक्षर नहीं है.

Sharad Pawar News: विपक्षी दलों के इंडिया (INDIA) गठबंधन में फूट पड़ गई है. दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर पर संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए मंगलवार को बैठक हुई. इस बैठक के बाद कांग्रेस ने बताया कि 16 दलों के नेताओं ने पत्र पर साइन किया है और ये पत्र पीएम मोदी को भेजा जाएगा. इसमें विशेष सत्र बुलाने की मांग की गई है.

दिलचस्प है कि इस पत्र पर अरविंद केजरीवाल की पार्टी AAP और शरद पवार की पार्टी एनसीपी-एसपी के प्रतिनिधि ने हस्ताक्षर नहीं किए हैं. इसको लेकर जब सवाल किया गया तो शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि सुप्रिया सुले (शरद पवार की बेटी) ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सरकार के प्रतिनिधिमंडल में विदेश गई हुई हैं. वो (संजय राउत) मुंबई जाएंगे और शरद पवार से मुलाकात करेंगे.

इन दलों ने किया साइन

पीएम मोदी को भेजी गई चिट्ठी पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, डीएमके, शिवसेना (यूबीटी), आरजेडी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, सीपीआई (एम), आईयूएमएल, सीपीआई, आरएसपी, जेएमएम, वीसीके, केरल कांग्रेस, एमडीएमके, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के प्रतिनिधि ने साइन किया है.

क्या हम ट्रंप के पास जाएं- संजय राउत

संजय राउत ने कहा, ''प्रधानमंत्री को जो हमने पत्र लिखा है. हम विपक्षी पार्टी हैं और देश की आवाज हैं. अगर विशेष सत्र बुलाकर चर्चा की गई तो लोकतंत्र की गरिमा रहेगी. अगर ट्रंप (अमेरिकी राष्ट्रपति) के लिए आप युद्धविराम ला सकते हो तो विपक्ष के कहने पर आप संसद का विशेष सत्र क्यों नहीं बुलाते? क्या हम इसके लिए भी ट्रंप के पास जाएं?'' 

बता दें कि शरद पवार इंडिया गठबंधन में शुरुआत से ही शामिल रहे हैं और वो प्रमुख चेहरा रहे हैं. वो लोकसभा और विधानसभा चुनाव गठबंधन में ही लड़े, लेकिन पत्र पर हस्ताक्षर नहीं करने के बाद नई तरह की अटकलें शुरू हो गई.

हाल ही में महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार और शरद पवार के एकजुट होने की भी अटकलें शुरू हुई है. दरअसल, दोनों ही नेताओं की कई मौकों पर मुलाकात हुई है. अजित पवार महाराष्ट्र में महायुति सरकार में शामिल हैं.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
श्रेयस अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव; सुंदर भी बाहर
अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: मुंबई का विपक्ष को संदेश...बंटोगे तो हारोगे रेस? | BMC Election Results
Maharashtra BMC Election Poll Results: BMC का धुरंधर... किंग देवेंद्र! | Devendra Fadnavis
Maharashtra BMC Election Poll Results: 'मैं नहीं जानती' Amruta Fadnavis का चौंकाने वाला रिएक्शन!
BMC Election Result 2026: पति की बंपर जीत पर Amruta Fadnavis का पहला रिएक्शन | Vote Counting | BJP
BMC Election Reults Updates: राज का साथ आना उद्धव के लिए बन गया गले की फांस?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
श्रेयस अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव; सुंदर भी बाहर
अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
BJP National President Election: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
इन बीमारियों से जूझ रहे हैं तो जरूर खाएं करेला, 7 दिन में दिखने लगता है असर
इन बीमारियों से जूझ रहे हैं तो जरूर खाएं करेला, 7 दिन में दिखने लगता है असर
कौन कराता है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, क्या इसमें भी होती है चुनाव आयोग की दखल?
कौन कराता है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, क्या इसमें भी होती है चुनाव आयोग की दखल?
12वीं से इंजीनियरिंग तक वालों के लिए मौका, गुजरात पुलिस में निकली टेक्निकल भर्ती
12वीं से इंजीनियरिंग तक वालों के लिए मौका, गुजरात पुलिस में निकली टेक्निकल भर्ती
Embed widget