एनसीपी (एसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के हाथ में चोट लगने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है और साथ ही जांच भी की जा रही है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

Continues below advertisement

शरद पवार दो दिन पहले दिल्ली से लौटे थे और तब से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं, उन्हें हाथ में चोट लगने के कारण भर्ती किया गया था. उन्हें सोमवार को डिस्चार्ज किया जाना था; हालाँकि, उन्हें अस्पताल में ही रखा गया है, क्योंकि डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है.

फरवरी महीने में भी अस्पताल में भर्ती थे शरद पवार

इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार को फरवरी 2026 के आखिरी हफ्ते में भी ब्रीच कैंडी अस्पताल में ही भर्ती कराया गया था. इससे पहले फरवरी महीने में ही वो पुणे के रूबी हॉल अस्पताल में भी भर्ती हुए थे. 9 फरवरी को उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी थी कि बाबा को सीने में जकड़न हो गई है और उन्हें 5 दिन तक एंटीबायोटिक्स लेनी होगी. सौभाग्य से, उनके अन्य सभी स्वास्थ्य पैरामीटर सामान्य हैं.

Continues below advertisement

व्हीलचेयर पर बैठकर ली थी राज्यसभा सदस्य की शपथ

बता दें कि करीब 85 साल की उम्र के शरद पवार महाराष्ट्र और देश की राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय हैं. वो फिर से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं. हाल में उन्होंने व्हीलचेयर पर बैठकर राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली थी. 

बारामती में चुनावी सभा में शरद पवार नहीं होंगे शामिल

बारामती विधानसभा उपचुनाव को लेकर शरद पवार को चुनावी सभा में जाना था लेकिन अब वो बारामती की सभा में शामिल नहीं हो पाएंगे. सुनेत्रा पवार समेत कुल 23 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं. शरद पवार के भतीजे अजित पवार का 28 जनवरी को बारामती में एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया था. जिसके बाद अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम बनाया गया था. अजित पवार के निधन से खाली हुई बारामती सीट पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं. यहां उपचुनाव के लिए 23 अप्रैल को वोटिंग होगी. 

राहुल गांधी पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'अगर ईमानदारी के लिए ओलंपिक में कोई...'