भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले की राहुरी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अक्षय कार्डिले की उम्मीदवारी घोषित कर दी है. अक्षय कार्डिले, दिवंगत शिवाजी कार्डिले के बेटे हैं. शिवाजी कार्डिले का कुछ महीनों पहले असामयिक निधन हो गया था, जिसके बाद पार्टी ने उनके बेटे को उम्मीदवार बनाया है.

Continues below advertisement

 शिवाजी कर्डिले 2009 में पहली बार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतकर विधायक बने थे. इसके बाद उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. वर्ष 2014 में उन्होंने फिर विधानसभा चुनाव जीतकर सफलता हासिल की. हालांकि 2019 के चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा.  

वहीं, बारामती विधानसभा उपचुनाव में अजीत पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी  सुनेत्रा पवार चुनाव मैदान में उतरेंगी. दूसरी ओर, विपक्ष इस बात पर मंथन कर रहा है कि इन सीटों पर उम्मीदवार उतारा जाए या नहीं. कांग्रेस ने भी अपना दावा पेश करते हुए कहा है कि अगर शरद पवार की पार्टी (NCP) दोनों सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारती है, तो कांग्रेस चुनाव लड़ने के लिए तैयार है.

Continues below advertisement

Maharashtra News: दिव्यांग होने का झूठा दावा पड़ा भारी, मेडिकल जांच में फेल हुए 8 शिक्षक सस्पेंड