एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi: सूरत कोर्ट के फैसले के खिलाफ आज अपील करेंगे राहुल गांधी, महाराष्ट्र के कई कांग्रेस नेता रहेंगे मौजूद

Rahul Gandhi Disqualified: राहुल गांधी को लोकसभा सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया है. इस संबंध में वह आज सूरत की सत्र अदालत में अपनी सजा को चुनौती देने वाली याचिका दायर करने जा रहे हैं.

Rahul Gandhi in Surat: कांग्रेस नेता राहुल गांधी मानहानि मामले में सजा के खिलाफ सोमवार 3 अप्रैल को सूरत की अदालत में याचिका दायर करेंगे. राहुल 11 दिन बाद इस मामले में सजा के खिलाफ सेशन कोर्ट में याचिका दायर करने जा रहे हैं. साथ ही वह नियमित जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी भी दाखिल करेंगे. खबर है कि प्रियंका गांधी भी उनके साथ सूरत आ सकती हैं. महाराष्ट्र से कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले और सीएलपी नेता बालासाहेब थोराट आज सूरत में राहुल गांधी के साथ होंगे, जब वह मानहानि के मामले में उन्हें दोषी ठहराने के मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश के खिलाफ अपील दायर करेंगे.

कई राज्यों के सीएम होंगे मौजूद
साथ ही सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी के साथ तीन राज्यों के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (राजस्थान), भूपेश बघेल (छत्तीसगढ़) और सुखविंदर सिंह सुक्खू (हिमाचल प्रदेश) भी कोर्ट में मौजूद रहेंगे. इस बीच सूरत कोर्ट में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहने वाले हैं.

क्या है पूरा मामला?
23 मार्च को सूरत की एक अदालत ने मोदी उपनाम मामले में राहुल गांधी को दोषी ठहराया था और उन्हें दो साल की जेल की सजा सुनाई थी. हालांकि इसके तुरंत बाद राहुल गांधी को जमानत भी मिल गई थी लेकिन सजा सुनाए जाने के अगले दिन राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी. कोर्ट ने राहुल गांधी को इस फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए 30 दिन का समय दिया था. इसी के मुताबिक राहुल गांधी आज सजा सुनाए जाने के 11 दिन बाद कोर्ट में याचिका दाखिल करने वाले हैं. राहुल गांधी को मोदी उपनाम पर की गई टिप्पणी के लिए दो साल की सजा सुनाई गई है. 

2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार में मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था. उन पर अपने बयान के कारण पूरे मोदी समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया. उसके बाद गुजरात के एक बीजेपी नेता ने सूरत की अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया. इस मामले के खिलाफ कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी.

ये भी पढ़ें: Sanjay Raut: 'इसे नए संसद भवन में फ्रेम करके लटकाना चाहिए', पीएम मोदी की डिग्री पर संजय राउत ने कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
नाना पाटेकर के निधन पर उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया, ‘विश्वास नहीं हो रहा’
नाना पाटेकर के निधन पर उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया, ‘विश्वास नहीं हो रहा’
नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुईं स्मृति ईरानी, बोलीं- 'मैं उन्हें दादा कहती थी'
नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुईं स्मृति ईरानी, बोलीं- 'मैं उन्हें दादा कहती थी'
नाना पाटेकर के निधन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'वे अपने पीछे...'
नाना पाटेकर के निधन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'वे अपने पीछे...'

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
Embed widget