एक्सप्लोरर

Pune Waterfall Accident: पुणे झरने में बहे सभी 5 लोगों के शव बरामद, प्रशासन ने की इन जगहों पर न जाने की अपील

Maharashtra Lonavala News: पुणे के लोनावाला इलाके में भूशी बांध के पास झरने के पानी में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई है. बचाव दल ने जलाशय की निचली धारा से सभी शवों को बरामद कर लिया है.

Lonavala Waterfall Accident: पुणे के लोनावाला इलाके में रविवार को एक बड़ी घटना हो गई थी. लोनवाला के पहाड़ों स्थित भुशी बांध के पास पिकनिक मनाने गए थे, तभी झरने में अचानक पानी का बहाव तेज हो गया. इसमें 10 लोग बह गए थे, जिसमें से पांच को बचा लिया गया था. जबकि बाकी पांच लोगों के शव रविवार और सोमवार को बरामद कर लिया गया. 

मृतकों की हुई पहचान
पुलिस ने मृतकों की पहचान शाहिस्ता लियाकत अंसारी (36), अमिमा आदिल अंसारी (13), अदनान सभाहत अंसारी (4), मारिया अकील अंसारी (9) और उमेरा आदिल अंसारी (8) के रूप में हुई है. अधिकारी ने बताया खोजी दल ने जलाशय की निचली धारा से इन सभी के शवों को रविवार और सोमवार को बरामद कर लिया है. 

पुलिस के अनुसार, सैय्यद नगर के एक परिवार के 16-17 सदस्य पुणे के हडपसर इलाके में बारिश के बीच पिकनिक मनाने के लिए लोनावाला के पास एक टूरिस्ट प्लेस पर जाने के लिए एक निजी बस किराए पर ली थी. लोनावला पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सुहास जगताप ने बताया कि दोपहर करीब 12.30 बजे अचानक आई बाढ़ में करीब 10 लोग बह गए थे. जबकि उनमें से कुछ भागने में सफल रहे. एक लड़की को वहां मौजूद अन्य लोगों ने बचा लिया.

पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने लोगों से अपील की है कि वह लोनावाला, खंडाला और पावना बांध क्षेत्र में मानसून के मौसम में न जाएं. बता दें कि भूशी बांध के आसपास का क्षेत्र भारतीय रेलवे और वन विभाग के अधिकार क्षेत्र में आता है. देशमुख ने कहा हम ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक बैठक बुलाएंगे.
 
50 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे थे लोनावला
एक पुलिस अधिकारी ने अनुमान लगाया कि रविवार को 50,000 से अधिक लोग लोनावला आए थे. चेतावनियों के बावजूद, लोग भुशी बांध के ऊपर पहाड़ी इलाके में खतरनाक क्षेत्रों में जाना जारी रखते हैं. उन्होंने कहा  चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए लोग भूशी बांध क्षेत्र में झरने के नीचे मौज-मस्ती करने के लिए आते हैं. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे मानसून का मौसम आगे बढ़ेगा यहां लोगों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: सलमान खान को मारने की कोशिश करने वाले 5 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर, पुलिस का बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार? कह दी बड़ी बात
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार?
केदारनाथ मंदिर में अब नहीं बना पाएंगे रील, चारधाम यात्रा में मोबाइल ले जाने पर लगेगा बैन
केदारनाथ मंदिर में अब नहीं बना पाएंगे रील, चारधाम यात्रा में मोबाइल ले जाने पर लगेगा बैन
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन

वीडियोज

Weather Forecast Update: घने कोहरे से दिल्ली-नोएडा के लोगों को करना पड़ा मुसीबत का सामना
सर्दी और कोहरे का कहर, Delhi-NCR में मुश्किल हालात! | Winter | Delhi | FogAlert
Reliance Industries Q3 Results 2026: Revenue ₹2.94 लाख करोड़, Jio Profit 11% Up | Paisa Live
Prayagraj Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ | ABP News
Sansani:वीडियो में कैद एक 'मुर्दे' का दर्द | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार? कह दी बड़ी बात
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार?
केदारनाथ मंदिर में अब नहीं बना पाएंगे रील, चारधाम यात्रा में मोबाइल ले जाने पर लगेगा बैन
केदारनाथ मंदिर में अब नहीं बना पाएंगे रील, चारधाम यात्रा में मोबाइल ले जाने पर लगेगा बैन
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR में विजिबिलिटी शून्य, फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट, यूपी-बिहार में भी बढ़ी ठंड, जानें अन्य राज्यों का मौसम
कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR में विजिबिलिटी शून्य, फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट, यूपी-बिहार में भी बढ़ी ठंड
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
"छोटा पैकेट बड़ा धमाका" इस बच्ची के डांस स्टेप्स देखकर तो माइकल जैक्सन भी शरमा जाए, वीडियो देख बोले यूजर्स
हार नहीं मानी, हौसले से बनाई IAS की पहचान; पढ़ें नमामि बंसल की कहानी
हार नहीं मानी, हौसले से बनाई IAS की पहचान; पढ़ें नमामि बंसल की कहानी
Embed widget