पुणे में दर्दनाक हादसा, टेंपों में आग लगने से ऑफिस जा रहे 4 कर्मचारियों की जलकर मौत
Pune Tempo Fire News: टेंपो ड्राइवर को गाड़ी के नीचे से आग की लपटें और धुंआ दिखाई दिया. इसके बाद कुछ कर्मचारी तुरंत बाहर आ गए लेकिन पीछे का दरवाजा नहीं खुलने के कारण 4 कर्मचारियों की मौत हो गई.

Pune News: महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार (19 मार्च) को दर्दनाक हादसा हो गया. यहां हिंजवाड़ी में टेंपो में अचानक आ लगने से ऑफिस जा रहे चार कर्मचारियों की मौत हो गई. चारों एक ही कंपनी के कर्मचारी थे.
दरअसल, टेंपों में एक कंपनी के कुल 12 कर्मचारी ऑफिस जा रहे थे, तभी हिंजवडी फेज वन में ड्राइवर को गाड़ी के नीचे से आग की लपटें और धुंआ दिखाई दिया. इसके बाद ड्राइवर और सामने का स्टाफ तुरंत नीचे उतर गया, लेकिन पिछला दरवाजा नहीं खुलने से चार कर्मचारियों की मौत हो गई.
घटना बुधवार (19 मार्च) को सुबह आठ बजे के आसपास की बताई जा रही है. इस हादसे में घायल कुछ कर्मचारियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने क्या कहा?
हिंजेवाड़ी के पुलिस डिप्टी कमिश्नर विशाल गायकवाड ने बताया कि एक ट्रेंपो ट्रैवलर निजी कंपनी के कुछ कर्मचारियों को उनके दफ्तर ले जा रहा था. उन्होंने कहा कि जब वाहन 'डसॉल्ट सिस्टम्स' के पास पहुंचा तो उसमें अचानक आग लग गई जिसके बाद चालक ने वाहन की गति को धीमा कर दिया. डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि कुछ कर्मचारी तो बाहर निकल, लेकिन उनके चार सहकर्मी ऐसा नहीं कर पाए और उनकी मौत हो गई.
हिंजेवाड़ी पुलिस स्टेशन के सीनियर सब इंस्पेक्टर कन्हैया थोरात ने कहा, आग आगे की तरफ फैल गई तो ड्राइवर ने खतरे को भांपते हुए गाड़ी की स्पीड स्लो कर दी. इसके बाद चार कर्मचारी तुरंत टेंपो से उतर गए. अधिकारी ने बताया कि चार लोग जो गाड़ी में नहीं उतर सके उनकी मौत हो गई, जबकि पांच अन्य झुलस गए. उन्होंने बताया कि शवों को वाहन से निकाल लिया गया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.
ये भी पढ़ें
'औरंगजेब ही बीजेपी का नया शिवाजी', सामना में उद्धव गुट का सीएम देवेंद्र फडणवीस पर हमला
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL























