शिवसेना यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी की राज्यसभा सदस्यता का कार्यकाल पूरा होने के बाद से ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ अब दल बदलने का प्लान कर रही हैं. सोशल मीडिया पर इस तरह के कई दावे भी किए गए कि प्रियंका चतुर्वेदी भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन कर सकती हैं. हालांकि, इस मुद्दे पर प्रियंका चतुर्वेदी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी. अब आखिरकार उद्धव गुट की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने बीजेपी में जाने के दावों पर अपनी बात रखी है. 

Continues below advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के एक अकाउंट के दावे पर प्रियंका चतुर्वेदी ने आखिरकार अपनी बात रखी और बीजेपी में जाने के कयासों पर विराम लगा दिया. उन्होंने स्पष्ट रूप से लिखा कि कुछ लोग उनकी फोटो लगाकर अपनी मनगढ़ंत थ्योरी जोड़ देते हैं ताकि उनके पोस्ट पर इंगेजमेंट आ सके. 

यह भी पढ़ें: 'ममता बनर्जी का इस्तीफा न देना पूरी तरह सही', संजय राउत ने याद दिलाए उद्धव ठाकरे के दिन

Continues below advertisement

'मैं चुप थी, लेकिन इसे कमजोरी माना जाता है'- प्रियंका चतुर्वेदी

प्रियंका चतुर्वेदी ने दावा किया कि लोग 'झूठी' खबरें फैला रहे हैं, क्योंकि उन्हें इससे पैसा मिलता है. वह ऐसे लोगों के पेट पर लात नहीं मारना चाहतीं. उद्धव गुट की नेता ने आगे लिखा कि वह अपने खिलाफ लिखी जा रहीं खबरों को लेकर भी काफी समय से चुप थीं, लेकिन आज के समय में चुप रहना कमजोरी माना जाता है.

इससे पहले पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले पर भी प्रियंका चतुर्वेदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी. इस जघन्य हत्याकांड पर नाराजगी जताते हुए उद्धव गुट के नेता ने बंगाल चुनाव के परिणामों का जिक्र किया था. उन्होंने कहा था कि चुनाव नतीजों के आधार पर ऐसी हिंसा को अंजाम नहीं दिया जाना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: Maharashtra News: ठाणे की रिहायशी इमारत में लगी आग, 12 बिजली मीटर जलकर खाक