एक्सप्लोरर

'धर्मेंद्र प्रधान तुरंत दें इस्तीफा', NEET Exam स्थगित होने पर उद्धव गुट के नेता ने शिक्षा मंत्री को घेरा

NEET PG Exam Postponed: उद्धव गुट के नेता आनंद दुबे ने कहा कि शिक्षा मंत्री को जल्द इस्तीफा देना चाहिए और एनटीए के अधिकारियों समेत अन्य पदों पर योग्य लोगों को तुरंत जिम्मेदारी दी जानी चाहिए.

Shiv Sena UBT on NEET PG Exam Postponed: एमबीबीएस कोर्स में एडमिशन पाने के लिए दिए जाने वाले एग्जाम नीट-यूजी में धांधली का मामला सामने आया. इसके बाद शनिवार 22 जून की रात में केंद्र सरकार ने नीट-पीजी की परीक्षा स्थगित कर दी. साथ ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के डीजी सुबोध सिंह को पद से हटा दिया गया. अब इस मामले में विपक्ष लगातार केंद्र की एनडीए सरकार पर हमलावर है. 

महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी के नेता आनंद दुबे ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की है. नीट एग्जाम स्थगित किए जाने के फैसले के बीच उद्धव गुट के नेता ने कहा, 'सरकार बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए परीक्षा नहीं करा पा रही है. ऐसे में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल रूप से इस्तीफा दे देना चाहिए.' साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार को पूरा सिस्टम बदलना होगा और अयोग्य अधिकारियों को पद से हटाना होगा. 

नए लोगों को जिम्मेदारी दिए जाने की मांग
आनंद दुबे ने कहा, "नीट पीजी का एग्जाम, जो कि शनिवार को होने वाला था उसे पोस्टपोन कर दिया गया है. केवल एनटीए के अधिकारियों को हटाने से कुछ नहीं होगा. सरकार को पूरे सिस्टम में बदलाव लाना होगा. सबसे पहले मौजूदा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए और उनकी जगह किसी योग्य को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए. अगर ऐसा नहीं होता है तो करोड़ों बच्चों को इसका नुकसान भुगतना पड़ेगा. सड़क पर उतर कर विरोध करने वाले नाराज छात्रों की संख्या और बढ़ेगी."

उद्धव ठाकरे गुट के नेता ने आगे कहा, "विपक्ष होने के तौर पर हम केवल डिमांड कर सकते हैं कि यह बड़ी जिम्मेदारी योग्य लोगों को ही देनी चाहिए और मौजूदा स्थिति के जिम्मेदार लोगों को तुरंत पद से हटाना चाहिए."

नीट-पीजी एग्जाम की नई तारीख जल्द होगी घोषित
जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नीट पीजी के एग्जाम को स्थगित करने का फैसला लिया है. यह परीक्षा रविवार 23 जून को होने वाली थी, जो अब नहीं होगी. नई तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है. हालांकि, जल्द ही नया शेड्यूल तैयार किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले BJP को झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री सूर्यकांता पाटिल ने छोड़ी पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff News: मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
यूपी में मदरसों को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिया बड़ा बयान, हाई कोर्ट के आदेश का किया जिक्र
यूपी में मदरसों को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिया बड़ा बयान, हाई कोर्ट के आदेश का किया जिक्र
PM मोदी के सबसे भरोसेमंद, पाकिस्तान में छिदे कान से पहचाने गए, जानें कौन हैं भारतीय जेम्स बॉन्ड अजीत डोभाल?
PM मोदी के सबसे भरोसेमंद, पाकिस्तान में छिदे कान से पहचाने गए, जानें कौन हैं भारतीय जेम्स बॉन्ड अजीत डोभाल?
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़

वीडियोज

BJP New President: हाथों में बाबा बैद्यनाथ धाम और Nitin Nabin का पोस्टर लिए समारोह में पहुंचे नेता |
BJP New President:Nitin Nabin के ताजपोशी के अवसर पर मनोज तिवारी ने अनोखे अंदाज में अपने भाव किए साझा
Nitin Nabin New BJP President: 'नबीन' आगाज, 'युवा कप्तान' को 'ताज'! | ABP News | Delhi
Namaste Bharat: BJP की कमान नबीन के हाथ, आस्था से की शुरुआत! | BJP New President | Nitin Nabin
BJP New President: ताजपोशी से पहले भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे Nitin Nabin

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff News: मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
यूपी में मदरसों को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिया बड़ा बयान, हाई कोर्ट के आदेश का किया जिक्र
यूपी में मदरसों को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिया बड़ा बयान, हाई कोर्ट के आदेश का किया जिक्र
PM मोदी के सबसे भरोसेमंद, पाकिस्तान में छिदे कान से पहचाने गए, जानें कौन हैं भारतीय जेम्स बॉन्ड अजीत डोभाल?
PM मोदी के सबसे भरोसेमंद, पाकिस्तान में छिदे कान से पहचाने गए, जानें कौन हैं भारतीय जेम्स बॉन्ड अजीत डोभाल?
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़
ABP Youth Conclave 2047: दीपिका पादुकोण के फैन हैं अभय वर्मा, करना चाहते हैं उनके साथ एक फिल्म
दीपिका पादुकोण के फैन हैं अभय वर्मा, करना चाहते हैं उनके साथ एक फिल्म
India Pakistan Height: हिंदुस्तान का हिस्सा था पाकिस्तान, फिर वहां की लड़कियों से लंबी क्यों हैं भारत की गर्ल्स?
हिंदुस्तान का हिस्सा था पाकिस्तान, फिर वहां की लड़कियों से लंबी क्यों हैं भारत की गर्ल्स?
"रियल लाइफ टपू सेना" कैंसर पीड़ित स्कूल फ्रेंड के लिए बच्चों की इस सेना मुंडवा लिया अपना सिर, वीडियो वायरल
चांदी हुई 3 लाख पार, क्या अब भी कर सकते हैं इसमें निवेश; क्या है इन्वेटर्स की राय?
चांदी हुई 3 लाख पार, क्या अब भी कर सकते हैं इसमें निवेश; क्या है इन्वेटर्स की राय?
Embed widget