एक्सप्लोरर

'महिलाओं को एक मर्डर की छूट दी जाए', महिला दिवस पर शरद पवार गुट की नेता ने की मांग

Maharashtra News: शरद पवार गुट की महिला नेता रोहिणी खडसे ने यह भी कहा कि हमारा देश महिलाओं के लिए असुरक्षित होता जा रहा है. हर दिन महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं.

Maharashtra News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एनसीपी (शरद गुट) महिला विंग की नेता रोहिणी खडसे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर मांग की है कि महिलाओं को एक हत्या की छूट दी जाए, ताकि वह बढ़ते अपराधों के खिलाफ अपनी सुरक्षा कर सकें. उनकी ये मांग चर्चा का विषय बनी हुई है.

अपने पत्र में रोहिणी खडसे ने लिखा, "महिलाओं को दमनकारी मानसिकता, बलात्कारी प्रवृत्ति और लचर कानून व्यवस्था को खत्म करने का अधिकार मिलना चाहिए." उन्होंने हाल ही में मुंबई में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुए गैंगरेप का जिक्र करते हुए कहा कि जब देश की आर्थिक राजधानी में ऐसी घटनाएं हो रही हैं, तो पूरे देश की स्थिति क्या होगी?

'दी जाए एक हत्या की छूट'
उन्होंने आगे कहा, "वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू सर्वे के अनुसार, भारत महिलाओं की सुरक्षा के मामले में एशिया का सबसे असुरक्षित देश हैं. इस रिपोर्ट में महिलाओं के अपहरण, गुमशुदगी, घरेलू हिंसा और अन्य गंभीर अपराधों की जानकारी दी गई है. ऐसे में हम महिलाओं की ओर से यह मांग करते हैं कि हमें एक हत्या की छूट दी जाए."

'महिलाओं के लिए असुरक्षित होता जा रहा देश'
रोहिणी खडसे ने यह भी कहा कि हमारा देश महिलाओं के लिए असुरक्षित होता जा रहा है. हर दिन महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं. उन्होंने ऐतिहासिक योद्धाओं का जिक्र करते हुए कहा, "जब महारानी तारा रानी और अहिल्या देवी होल्कर ने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए हथियार उठाए थे, तो हम समाज सुधार के लिए पीछे क्यों रहें?"

रोहिणी खडसे का ये बयान चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि महिला सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने ये मांग की है, लेकिन उनकी इस मांग की चर्चा हर तरफ हो रही है.

ये भी पढ़ें 

मुंबई में MBBS के छात्र को जान से मारने की धमकी देकर 10 हजार की वसूली, तीन के खिलाफ केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
पुणे में गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, गैस लीक होने से हुआ बड़ा धमाका
पुणे में गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, गैस लीक होने से हुआ बड़ा धमाका
पुणे जहरीली शराब कांड में मेथेनॉल सप्लाई नेटवर्क की जांच तेज, मृतकों की संख्या 20 पहुंची
पुणे जहरीली शराब कांड में मेथेनॉल सप्लाई नेटवर्क की जांच तेज, मृतकों की संख्या 20 पहुंची
Nashik News: नासिक के धर्मांतरण और यौन शोषण मामले में विस्तृत चार्जशीट दाखिल, कई गंभीर आरोप
नासिक के धर्मांतरण और यौन शोषण मामले में विस्तृत चार्जशीट दाखिल, कई गंभीर आरोप

वीडियोज

Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
दिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड में एक और गिरफ्तारी, शेफ केशव नेगी गिरफ्तार; अब तक दो आरोपी दबोचे
दिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड में एक और गिरफ्तारी, शेफ केशव नेगी गिरफ्तार; अब तक दो आरोपी दबोचे
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
बिहार MLC चुनाव: चिराग पासवान की पार्टी ने घोषित किया प्रत्याशी, अशरफ अंसारी को बनाया उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव: चिराग पासवान की पार्टी ने घोषित किया प्रत्याशी, अशरफ अंसारी को बनाया उम्मीदवार
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
Cockroach Janta Party Protest: क्या कोई भी कर सकता है जंतर मंतर पर आंदोलन? जानें, कैसे मिलती है इसके लिए इजाजत
क्या कोई भी कर सकता है जंतर मंतर पर आंदोलन? जानें, कैसे मिलती है इसके लिए इजाजत
Embed widget