महाराष्ट्र के कर्जत-लोनावला खंड पर भारी बारिश और भूस्खलन के कारण मुंबई-पुणे रेल रूट पर करीब 30 ट्रेनों के रद्द होने के बाद राज्य परिवहन (ST) ने मोर्चा संभाल लिया है. रेल सेवा ठप होने से यात्रियों को होने वाली भारी परेशानी को देखते हुए राज्य सड़क परिवहन निगम ने मुंबई-पुणे मार्ग पर आज से रोजाना 200 अतिरिक्त बस फेरे संचालित करने का बड़ा निर्णय लिया है. इस विशेष व्यवस्था के तहत मुंबई और पुणे के बीच नियमित रूप से चलने वाली 312 ई-शिवनेरी (E-Shivneri) बसों के फेरों के अलावा ये 200 अतिरिक्त साधारण बसें चलाई जाएंगी ताकि आम यात्रियों को तुरंत विकल्प मिल सके. 

Continues below advertisement

Maharashtra News: सदन में CM फडणवीस के ऐलान, किसानों की कर्जमाफी, पुलिस आवास और साइबर सुरक्षा पर घोषणाएं

अतिरिक्त बसें सड़क पर उतारी जाएं-  परिवहन विभाग

परिवहन विभाग ने सभी संबंधित डिपो और बस अड्डों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि यदि स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ और बढ़ती है, तो तत्काल प्रभाव से और भी अधिक अतिरिक्त बसें सड़क पर उतारी जाएं. संकट की इस घड़ी में यात्रियों को सुरक्षित, तेज और बिना किसी रुकावट के उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एसटी प्रशासन पूरी तरह से ऑन-फील्ड मुस्तैद हो गया है. 

Continues below advertisement

परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने इस आपातकालीन व्यवस्था की पुष्टि करते हुए कहा है कि रेल सेवा प्रभावित रहने तक यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि है और जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या को और बढ़ाया जाएगा. मुंबई और पुणे के बीच रोजाना सफर करने वाले लाखों नौकरीपेशा और आम रेल यात्रियों के लिए एसटी महामंडल का यह त्वरित फैसला एक बेहद बड़ी राहत साबित हो रहा है. 

Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना