मुंबई में कबूतरों की बढ़ती आबादी और इससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए पुलिस ने पहली बार कबूतरों को दाना डालने वाले एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की है. यह घटना माहिम इलाके की है, जहां एक शख्स को एलजी. रोड पर अपनी कार से कबूतरों को दाना डालते हुए देखा गया.
कार की नंबर प्लेट स्पष्ट न दिखने के चलते आरोपी की पहचान नहीं हो सकी. हालांकि, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 270 और धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया है. इस धारा के तहत 2500 रुपये तक जुर्माना या 6 महीने की जेल की सजा हो सकती है.
बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर कार्रवाईएक अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई बॉम्बे हाई कोर्ट के उस आदेश के बाद की गई है, जिसमें कहा गया था कि सार्वजनिक स्थलों और विरासत स्थलों पर कबूतरों को दाना डालने पर सख्त कार्रवाई की जाए और जरूरत पड़ने पर FIR दर्ज की जाए.
BMC और पुलिस ने मिलकर दादर कबूतरखाना का निरीक्षण किया और तय किया कि निगरानी के लिए तीन शिफ्टों में अधिकारी तैनात किए जाएंगे.
51 कबूतरखानों की पहचानमुंबई में मौजूद 51 कबूतरखानों की पहचान की गई है और अब इन पर निगरानी रखी जाएगी. BMC और पुलिस की संयुक्त टीम अब लगातार पेट्रोलिंग और CCTV से निगरानी करेगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.
यह भी पढ़ें: Video: महिला ने चेन स्नेचर को दौड़कर पकड़ा, फिर जमकर की धुनाई, सामने आया वीडियो
